Share Market: औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार! सेंसेक्स और निफ्टी की हालत खस्ता
Share Market Decline: सोमवार यानी 23 फरवरी को जहां शेयर बाजार में तेजी देखी गई। वहीं, मंगलवार यानी 24 फरवरी को कहानी पूरी उलट गई है। मंगलवार को शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। बीएसई सेंसेक्स 565.59 अंकों की गिरावट के साथ 82,729.07 अंकों पर कारोबार करता नजर आया।
इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी उसी समय 151.70 अंकों के नुकसान के साथ 25, 561.30 अंकों पर ट्रेड शुरू किया। आपको बता दें कि 23 फरवरी को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था। सेंसेक्स में 479.95 और निफ्टी में 141.75 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था।
30 में 8 कंपनियों के शेयर फायदे में
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 8 कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। जबकि 22 कंपनियों के शेयर लाल निशान में थे। यही हाल निफ्टी-फिफ्टी का भी है। निफ्टी-फिफ्टी की 50 में से सिर्फ 14 कंपनियां ही हरे निशान में नजर आ रही थी। बाकी 36 कंपनियों के शेयर नुकसान में थे। सेंसेक्स में शामिल टाटा स्टील के शेयर 0.46 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। एटरनल के शेयर में सबसे ज्यादा 3.51 फीसदी की गिरावट देखी गई।
आईटी कंपनियों के शेयर में गिरावट
वहीं दूसरी ओर कई कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट देखी गई है। एचसीएल टेक के शेयर 3.15 फीसदी, इंफोसिस 3.10 फीसदी, टेक महिंद्रा 2.70 फीसदी, आईटीसी 0.71 फीसदी, टाइटन 0.70 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.69 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.58 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.53 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.44 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.38 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.29 फीसदी, इंडिगो 0.27 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.22 फीसदी, टीसीएस 2.68 फीसदी, भारती एयरटेल 2.48 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.43 फीसदी, ट्रेंट 1.22 फीसदी, बीईएल 0.98 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.22 फीसदी, सन फार्मा 0.20 फीसदी और एलएंडटी के शेयर 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply