SL vs PAK:श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के लिए नाक की लड़ाई, न्यूजीलैंड की भी सांसें अटकीं
ICC T20 WC:आईसीसी टी20 विश्व कप में सुपर-8 ग्रुप का मुकाबला जारी है। सुपर-8 का रोमांच भी अपने चरम पर पहुंच चुका है। 28 फरवरी को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। इस मैच में पाकिस्तान के लिए नाक की लड़ाई है। वहीं, न्यूजीलैंड की भी नजरें इस मैच पर बनी हुई हैं।
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ये मैच 28 फरवरी को पल्लेकेले स्टेडियम श्रीलंका में खेला जाएगा। पाकिस्तान के लिए ये करो या मरो मैच है। जहां उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए न सिर्फ मैच जीतना होगा बल्कि रन रेट भी सुधारना होगा।
पाकिस्तान के लिए क्यों करो या मरो
एक तरफ श्रीलंका सेमीफाइल की रेस से बाहर हो चुका है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान के सेमीफाइनल में बने रहने की संभावना है। ऐसा तभी संभव है जब श्रीलंका के खिलाफ जीत मिले और रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाए। पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला जीतने के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर बनाना होगा। उसके बाद 65 रनों से मैच को अपने नाम करना होगा। वहीं, अगर पाकिस्तान रनों को चेज करता है, तो उसे 13 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल करना होगा। ऐसा करने के बाद ही पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।
क्यों ये मैच हुआ रोमांचक
दरअसल, 27 फरवरी को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेला गया। इस मैच को इंग्लैंड ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। ये मैच जीतकर इंग्लैंड 6 अंकों के साथ ग्रुप बी में टॉप पर है। वहीं, न्यूजीलैंड 3 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। अगर ये मैच न्यूजीलैंड जीत गया होता तो, वह सेमीफाइनल में पहुंच गया होता और पाकिस्तान की दावेदारी खत्म हो जाती। ये मैच रोमाचंक इसलिए भी है क्योंकि न्यूजीलैंड सुपर-8 में अपने तीनों मुकाबला खेल चुका है और उसे 3 अंक मिले हैं। वहीं, पाकिस्तान दो मैच खेलकर एक अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply