Bengal Election:बंगाल में लगने जा रहा भाजपा नेताओं का जमावड़ा, दो दिनों तक दिग्गजों का शक्ति प्रदर्शन
BJP Campaign For West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है लेकिन, उससे पहले राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। खासकर भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। अगले दो दिन यानी एक और दो मार्च को भाजपा नेताओं का जमावड़ा पश्चिम बंगाल में लगने जा रहा है।
चुनाव से पहले भाजपा ने प्रचार अभियान को रफ्तार दे दी है। केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ नेता और राज्य के नेता रैलियों को संबोधित करने जा रहे हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार रैलियां दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होंगी। इसके अलावा सांसदों को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एक बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
धर्मेंद्र प्रधान की रैली
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एक मार्च को झारग्राम के गरबेटा विधानसभा में एक रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी मंच पर रहेंगे। उसी दिन पुरुलिया में कुल्टी विधानसभा के चीनकुर मैदान एक जनसभा होगा, जिसमें वरिष्ठ नेता अन्नापूर्णा देवी, स्मृति ईरानी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष शामिल होंगे। इसके अलावा नदिया के कृष्णानगर दक्षिण विधानसभा में एक रैली होगी। जिसे जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। उनके साथ सुकंत मजूमदार होंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, शमिक भट्टाचार्य और निशिथ प्रमाणिक सिलीगुड़ी-कूचबिहार में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बंगाल के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लगातार पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं और घुसपैठिए को लेकर ममता सरकार पर हमलावर हैं। पश्चिम बंगाल में लगभग पिछले 15 साल से ममता बनर्जी का शासन है। 2021 के चुनाव में भाजपा ने 3 से 73 तक का सफर तक किया लेकिन, सत्ता नहीं मिली। हालांकि, भाजपा का कुनबा लगातार मजबूत होता गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply