पिछले 7 सालों में 813 प्लेन क्रैश में हुई 1473 लोगों की मौत, डरा देंगे विमान हादसे के ये आंकड़े
Plane Crash Accidents: दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को 181 लोगों को लेकर जा रहा जेजू एयर का विमान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में सिर्फ 2 लोगों की ही जान बच सकी है। नए साल के आने से पहले एयरलाइंस के लिए दिसंबर 2024 का महीना किसी सदमे से कम नहीं रहा है। इस घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। कभी पक्षी के टकराने, कभी तकनीकी खराबी या कभी खराब मौसम होने की वजह से दुनियाभर में प्लेन हादसे होते रहे हैं।
7 सालों में हुए कितने हादसे?
विमान हादसों पर नजर रखने वाली संस्था एविएशन सेफ्टी की रिपोर्ट की मानें तो साल 2017 से 2023 के बीच दुनियाभर में 813 प्लेन क्रैश हो चुके हैं। इन घटनाओं में अब तक 1,473 यात्रियों की मौत हो चुकी है। एविएशन सेफ्टी संस्था की मानें तो सबसे ज्यादा विमान हादसे लैंडिंग के दौरान होते हैं। इन 7 साल में लैंडिंग के दौरान 261 हादसे हुए हैं। तो वहीं, उड़ान के दौरान 212 हादसे हुए हैं।
बता दें, एविएशन सेफ्टी विमान हादसों पर नजर रखने वाली संस्था है। उनके द्वारा बताए गए आंकड़ों के अनुसार, साल 2023 में दुनियाभर में 109 विमान हादसा का शिकार हुए थे। जिनमें 120 लोगों की मौत हुई थी। ऐसे में हर महीने औसतन 9 विमान हादसे हुए। जिसमें कम-से-कम 10 लोगों की मौत हुई। एविएशन सेफ्टी की मानें तो सबसे ज्यादा विमान हादसे टेक ऑफ के दौरान और फिर लैंडिंग के दौरान हुए हैं। पिछले साल ऐसी 109 हादसे हुए थे, जिनमें से 37 टेकऑफ और 30 लैंडिंग के दौरान हुई थीं।
क्या कहती है IATA की रिपोर्ट?
इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) की रिपोर्ट की मानें तो 2023 में दुनियाभर में 3.7 करोड़ से ज्यादा विमानों ने उड़ान भरी थी। इसके बावजूद कुछ ही हादसों में लोगों की जान गई। बता दें, IATA हर साल फ्लाइट सेफ्टी पर रिपोर्ट जारी करता है।
IATA की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 12.6 लाख विमान उड़ान भरते हैं, तब एक दुर्घटना होती है। जब कोई व्यक्ति 1,03,239 साल तक हर दिन विमान में सफर करेगा, तब जाकर कोई एक दिन ऐसा आएगा जब उसे घातक दुर्घटना का सामना करना पड़ेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply