पवन सिंह ने बीच में छोड़ा राइज एंड फॉल शो, क्या TRP पर पड़ेगा बुरा असर?

Rise and Fall: राइज एंड फॉल जो ओटीटी प्लेटफॉर्म Mx Player पर दिखाया जा रहा है। वहीं, इस शो को लेकर दर्शक ज्यादा उत्सुक नहीं दिखे थे, लेकिन जब पता चला कि वन सिंह आ रहे हैं, हर ओर हल्ला मच गया। पवन सिंह की एंट्री ने उन लोगों को भी शो देखने पर मजबूर कर दिया, जो इसमें बिल्कुल दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। राइज एंड फॉल में आकर पवन सिंह ने बता दिया कि उन्हें पावर स्टार का टैग यूंही नहीं मिला है। पवन सिंह ने अशनीर ग्रोवर के शो को 2 हफ्तों में TRP किंग बना दिया।
वहीं, अब राइज एंड फॉल और पवन सिंह के चाहने वालों के बीच मायूसी छाई हुई है, क्योंकि भोजपुरी स्टार ने बीच में ही शो छोड़ दिया। पवन सिंह की फैमिली उन्हें लेने आई थी। पावर स्टार ने कहा कि वो कुछ समय के लिए शो में आए थे। वो कभी शो के कंटेस्टेंट नहीं थे। ये जानने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स का गुस्सा देखने को मिल रहा है।
फैंस ने की एक्टर की तारीफ
फैन्स का कहना है कि अब वो शो नहीं देखेंगे, क्योंकि अब तक लोग पवन सिंह की वजह से शो देख रहे थे। रियलिटी शो में पवन सिंह अकेले ऐसे कंटेस्टेंट थे, जो लोगों को हंसा-रूला रहे थे। हर वक्त शो में लगे कैमरे बस पवन सिंह पर फोकस कर रहे। ऐसा नहीं है कि टीआरपी लेने के लिए पवन सिंह ने लड़ाई की या फिर कुछ ड्रामा किया। वो कुछ करते हैं, तो भी उनका जिक्र होता है और नहीं करते हैं, तो भी फोकस उन पर होता था।
शो के लोकप्रियता में कमी
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि पवन सिंह के काफी फैंस हैं, जो उन्हें पसंद करते हैं। शो शुरू होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सिर्फ उनके ही चर्चे हो रहे हैं। हर हेडलाइन में उनका जिक्र है। पवन सिंह की लोकप्रियता के आगे कॉमेडियन, एक्टर और यूट्यूबर सब फीके पड़ने लगे थे। अगर वाकई पवन सिंह शो से निकल गए हैं, तो इस शो को लेकर ये कहा जा रहा है कि इसकी लोकप्रियता कम होने वाली है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply