Iran-US Faceoff: युद्ध के बीच अबू धाबी और दुबई की फ्लाइट्स कैंसिल, एयर इंडिया ने क्या अपडेट दिया?
Flight To Abu-Dhabi Cancelled: खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध की मार फ्लाइट कंपनियों के साथ-साथ हवाई यात्रियों को भी झेलनी पड़ रही है। कई देशों द्वारा अपने एयरस्पेस को बंद करने या पाबंदियां लगाने के कारण वैश्विक उड़ानों का पूरा शेड्यूल डामाडोल हो गया। संयुक्त अरब अमीरात के एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी नए निर्देशों के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर असर पड़ा है।
15 मार्च यानी रविवार को निर्धारित एड-हॉक उड़ानों को रद्द किया गया है। जिससे भारत और यूएई के बीच यात्रा करने वालों सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। एयर इंडिया ने साफ कहा कि दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देशों के कारण उड़ानें रद्द की गई हैं। एयर इंडिया की पांच मे से चार फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है।
यात्रियों को दी गई सलाह
वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई के लिए छह में से पांच विमान को रद्द किया गया है। केवल एक फ्लाइट दिल्ली-दुबई रिटर्न चलेगी। इसके अलावा अबू धाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी पांचों उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, कंपनी की तरफ से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह घर से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपने विमान का स्टेट्स चेक कर लें।
16वें दिन भी युद्ध जारी
बता दें कि इजरायल-अमेरिका में 16वें दिन भी युद्ध जारी है। अमेरिका की तरफ से लगातार दावे किए जा रहे हैं कि ईरान को काफी नुकसान पहुंचाया गया है, उसके सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई भी घायल हो गए है। दूसरी तरफ इजरायल की भी ईरान पर बमबारी जारी है और लगातार मिसाइलों से निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, ईरान खाड़ी देशों में बने अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया जा रहा है। इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भी घमासान जारी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply