व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान से क्यों मांगी माफी? जानें क्या है पूरा मामला
Valdomir Putin Apologies Azarbaijan: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजानी समकक्ष से माफी मांगी है। दरअसल, अजरबैजान का प्लेन काजिस्तान में क्रैश हो गया था। प्लेन क्रैश रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण हुआ था। इस दुर्घटना में 38लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।
शनिवार को रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा कि बुधवार को यूक्रेन ड्रोन हमले के कारण ग्रोज्नी के करीब एयर डिफेंस सिस्टम ने गोलीबारी की थी। हालांकि, बयान में इससे परहेज किया गया कि विमान रूसी एयर डिफेंस की गोलीबारी का निशाना बना। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रूस राष्ट्रपति विमान क्रैश के तीन दिन बाद माफी क्यों मांग रहे हैं?
व्लादिमीर पुतिन ने किया फोन
एक तरफ विमान हादसे की जांच और कई दावे हैं तो दूसरी तरफ राष्ट्रपति पुतिन ने सीधे अजरबैजान के राष्ट्रपति को फोन मिलाया और क्रैश के लिए माफी मांग ली है। 25दिसंबर को अजरबैजान का विमान J2-8243कजाकिस्तान में क्रैश हुआ था, लेकिन प्लेन क्रैश की वजह रूसी मिसाइल की टक्कर बताई जा रही है। यही वजह है कि पुतिन ने हादसे पर दुख जताते हुए माफी मांगी है। रिपोर्ट के अनुसार, प्लेन अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के गोज्नी जा रहा था।
माफी मांगने की वजह क्या?
विमान हादसे में पुतिन माफी इसलिए मांग रहे हैं क्योंकि, उनको पता है कि प्लेन एक यात्री विमान था। ऐसे में एक यात्री विमान पर हमला करना या फिर उसे मार गिराना किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। फिर चाहे युद्ध ही क्यों न हो रहा है? युद्ध में भी देश ऐसे मामले से बचते हैं। एक बात ये भी है कि विमान हादसे की वजह से रूस की दुनियाभर में किरकिरी हो रही है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए कुछ देश इस मुद्दे को हवा दे सकते हैं और संयुक्त राष्ट्र में पुतिन को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर सकते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply