रूस ने यूक्रेन पर किया 3 साल का सबसे बड़ा अटैक, 40 मिसाइलों से कांप उठा पश्चिमी हिस्सा
Russia-Ukraine Attacks: रूस-यूक्रेन के लगभग 4 सालों से चल रहा युद्ध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। अलास्का से लेकर वाशिंगटन तक इस युद्ध को खत्म करने की कोशिश जारी है, लेकिन दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलास्का में मीटिंग की थी। इसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी यूरोपीय नेताओं के साथ वॉशिंगटन में ट्रंप से मुलाकात की, ताकि संघर्ष को रोका जा सके। इसके बावजूद भी अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।
साल का सबसे बड़ा हमला
दूसरी ओर यूक्रेनी एयरफोर्स ने गुरुवार को दावा किया कि रूस ने इस साल यूक्रेन पर अपना सबसे बड़ा हवाई हमला किया है, जिसमें 574 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागी गई हैं। एयरफोर्स का दावा है कि ज्यादातर हमले यूक्रेन के पश्चिमी इलाकों को निशाना बनाकर किए गए। अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। यूक्रेनी पत्रकारों के साथ बातचीत में जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी कंपनी पर हुए इस रूसी हमले में 15 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह यूरोप के किसी तटस्थ हिस्से में पुतिन से मिलना चाहते हैं। इनमें तुर्की, स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया जैसे देश शामिल हो सकते हैं।
रूस ने क्यों बनाया पश्चिमी यूक्रेन को टारगेट
यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री साइबिहा ने कहा कि रूस ने पश्चिमी यूक्रेन में एक प्रमुख अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चर पर हमला किया। उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी। यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से देश के पूर्व और दक्षिण में युद्धक्षेत्र की फ्रंटलाइन से बहुत दूर हैं। ऐसा माना जाता है कि यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों की ओर से दी जाने वाली ज्यादातर सैन्य सहायता वहीं पहुंचाई जाती है। शायद यही वजह है कि इस बार रूस ने पश्चिमी यूक्रेन को टारगेट किया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ड्रोनों की संख्या के आधार पर यह इस साल रूस का तीसरा सबसे बड़ा हवाई हमला था, और मिसाइलों की संख्या के आधार पर ये आठवां सबसे बड़ा हमला था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply