MS Dhoni Net Worth: कैप्टन कूल के पास 1000 करोड़ की संपत्ति, क्रिकेट से दूरी फिर भी कैसे होती है इतनी कमाई?

MS Dhoni Birthday Special: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर क्रिकेटर्स समेत तमाम फैंस उन्हें शुभकामानएं दे रहे हैं। विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए लगभग 6 साल हो गए हैं लेकिन कमाई के मामले में वह बड़े-बड़े क्रिकेटर्स को पीछे छोड़ चुके हैं। फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खेलते हैं। इसके अलावा उन्हें विज्ञापन के जरिए पैसा मिलता है लेकिन, सवाल है कि सिर्फ आईपीएल खेलने के बावजूद वह कमाई के मामले में रोहित और विराट को भी टक्कर कैसे दे रहे हैं? उनकी कमाई का जरिया क्या है और वह क्रिकेट के अलावा कहां-कहां से कमाई करते हैं चलिए जानते हैं।
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं धोनी
फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी के पास 1000 करोड़ रुपए का दौलत है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक वह इस बार आईपीएल से 200 करोड़ रुएप कमाए हैं। इसके अलावा कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के वह ब्रांड एंबेसडर हैं। जिसके माध्यम से वह विज्ञापन के जरिए करोड़ों रुपए की कमाई करते हैं। धोनी ने इसके अलावा बिजनेस सेक्टर में भी निवेश किया है। जहां से उनकी तगड़ी कमाई होती है। धोनी फॉर्म के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं। धोनी ने कई बड़े स्टार्टअप्स में भी निवेश किया है। जहां से उन्हें भारी भरकम रिर्टन मिलता है।
लग्जरी घर-फॉर्महाउस और कड़कनाथ
एमएस धोनी की लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक उनके फार्महाउस को देखकर भी नजर आती है। उनके पास जहां रांची और देहरादून में करोड़ों के घर हैं। तो वहीं रांची में उनका घर 43 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें वह ऑर्गनिक फॉर्मिंग करते हैं। उनका कड़कनाथ चिकन फार्मिंग भी चर्चा में रहता हैं। क्योंकि कड़कनाथ चिकन महंगा होता है। और करीब 1000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकता है। यही नहीं उनके पास रांची में एक होटल हैं। जिसका नाम होटल माही रेसिडेंसी नाम है।
कार-बाइक का कलेक्शन
एमएस धोनी का बाइक प्रेम किसी से छिपा नहीं हैं। बाइक और कारों के शौकिन हैं। उनके पास बाइक का लंबा-चौड़ा कलेक्शन है। जिसमें देशी और विदेशी बाइक भी शामिल है। महेंद्र सिंह धोनी के पास हमर एच2, ऑडी क्यू7,लैंड रोवर, फेरारी 599जीटीओ, निशानजोंगा, मर्सिडिज बेंज जीएलई, रोल्स रॉयल, क्वासाकी निंनजा, हार्ल डेविडसन, डुकाटी 1098 और यमहा आरडी 350 शामिल है। इन सभी गाड़ियों की कीमत करोड़ों रुपए है।
Leave a Reply