मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद पाकिस्तान में ईंधन संकट, कीमतों में 200% उछाल
Pakistan News: मिडिल ईस्ट में होर्मुज संकट ने पाकिस्तान को आर्थिक तंगी के मुहाने पर ला खड़ा किया है। ईंधन की किल्लत के कारण पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में रिकॉर्ड 200% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आम जनता और व्यापार दोनों ही इस अचानक महंगाई से प्रभावित हुए हैं। जिसकी वजह से शहबाज शरीफ सरकार ने लग्जरी गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले हाई-ऑक्टेन ईंधन पर भारी शुल्क लगा दिया है।
होर्मुज संकट को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में सरकार ने हाई-ऑक्टेन ईंधन पर शुल्क को 100 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति लीटर करने का फैसला किया है। जिसके बाद अब महंगी गाडी चलाने वाले लोगों को एक लीटर पेट्रोल पर 200 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। शहबाज सरकार ने देश में बिगड़ती आर्थिक स्थिति और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव के बीच लिया गया है।
सार्वजनिक वाहनों पर नहीं होगा असर
पाकिस्तान के निजी न्यूज चैनल के मुताबिक, इस बढ़ोतरी का असर सार्वजनिक परिवहन के किरायों और हवाई यात्रा की लागत पर नहीं पड़ेगा। यह शुल्क मुख्य रूप से उन उच्च श्रेणी के वाहनों के लिए है जो प्रीमियम ईंधन का उपयोग करते हैं।
आपको बता दें कि पाकिस्तान में 6 मार्च को सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद पेट्रोल ₹321.17 और डीजल ₹335.86 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान में 10 मार्च से हवाई यात्रा भी महंगी हो गई है। ₹2,800 से ₹5,000 और अंतरराष्ट्रीय टिकटों में ₹10,000 से ₹28,000 तक की भारी वृद्धि की गई है।
Leave a Reply