Weather Update: दिल्ली में कोहरे की चादर, लेकिन कड़ाके की सर्दी गायब; IMD ने बताया इसका कारण
Delhi Weather Update: दिसंबर 2025के 12दिन बीत चुके है। इस दौरान दिल्ली-NCR में सुबह-शाम कोहरा तो छा रहा है, लेकिन वो कंपकंपाती ठंड अभी तक नहीं आई जो दिल्ली की सर्दी की पहचान है। न्यूनतम तापमान 8-10डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान 22-25डिग्री तक पहुंच रहा है। लोग स्वेटर तो निकाल चुके हैं, लेकिन रजाई में दुबकने की नौबत अभी नहीं आई। आखिर इसका कारण क्या है?
पश्चिमी विक्षोभ की कमी बनी वजह
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में कड़ाके की ठंड तब पड़ती है जब हिमालय से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेजी से चलती हैं। ये हवाएं सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण आती हैं। पश्चिमी विक्षोभ जब सक्रिय होते हैं, तो पहाड़ों पर बर्फबारी होती है और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं पहुंचती हैं, जिससे तापमान तेजी से गिरता है। लेकिन अभी तक कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। IMD की मानें तो 13दिसंबर को एक कमजोर विक्षोभ आने की संभावना है, जो मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर तक सीमित रहेगा, जिसका असर दिल्ली पर ज्यादा नहीं पड़ेगा। जिस वजह से ठंडी हवाएं कमजोर हैं और तापमान में बड़ी गिरावट नहीं हो रही।
कोहरा बन तो रहा है, लेकिन...
इसके अलावा बारिश की कमी से नमी कम है, जो घने कोहरे के लिए जरूरी होती है, लेकिन यहां कोहरा छिटपुट ही है। दरअसल, कोहरा बन तो रहा है, लेकिन वो "रेडिएशन फॉग" की तरह है जो रात में ठंडक बढ़ने से बनता है। घना कोहरा बनने के लिए नमी और शांत हवाओं की जरूरत होती है, जो अभी पूरी तरह मौजूद नहीं। यही वजह है कि दृश्यता कम हो रही है, लेकिन ठंड का एहसास उतना नहीं हो रहा है।
IMD ने बताया कि अगले 5 दिनों में तापमान में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री के बीच रहेगा, जो सामान्य से थोड़ा ऊपर है। कोहरा सुबह के समय दृश्यता प्रभावित करेगा, लेकिन दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी। हवाओं की गति बढ़ने से 13 दिसंबर से कोहरा थोड़ा कम हो सकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply