LPG Price Hike: बजट 2026 से पहले महंगाई का धमाका, LPG सिलेंडर के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी; जानें नए रेट
LPG Price Hike on Budget Day: 01फरवरी 2026को केंद्रीय बजट पेश होने से ठीक पहले, तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹50बढ़ाकर आम आदमी को झटका दिया है। यह वृद्धि 19किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर पर लागू हुई है, जो मुख्य रूप से होटलों, रेस्टोरेंटों, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग होते हैं। हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो राहत की बात है।
बता दें, कीमतों में बदलाव मासिक समीक्षा के तहत की गई है। पिछले महीने जनवरी में कीमतों में कमी आई थी, लेकिन फरवरी की शुरुआत में यह बढ़ोतरी व्यावसायिक क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है, जिससे भोजन और अन्य सेवाओं की लागत बढ़ सकती है।
प्रमुख शहरों में नई कीमतें
इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 19किग्रा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतों में ₹50बढ़ाए गए है, जो इस प्रकार हैं:-
1. दिल्लीमें 19किग्रा कमर्शियल LPG सिलेंडर की पुरानी कीमत 1,691.50रुपये थी, लेकिन 49रुपये बढ़ाने के बाद अब इसकी नई कीमत 1740.50रुपये है।
2. मुंबईमें पुरानी कीमत 1,642.50रुपये थी, लेकिन 49.50रुपये बढ़ाने के बाद अब इसकी नई कीमत 1,692रुपये है।
3. कोलकातामें पुरानी कीमत 1,795.00रुपये थी, लेकिन 49.50रुपये बढ़ाने के बाद अब इसकी नई कीमत 1,844.50रुपये है।
4. चेन्नईमें पुरानी कीमत 1,849.50रुपये थी, लेकिन 50रुपये बढ़ाने के बाद अब इसकी नई कीमत 1,899.50रुपये है।
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत
घरेलू 14.2 किग्रा LPG सिलेंडर की कीमतों में अप्रैल 2025 से कोई बदलाव नहीं हुए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852 रुपये और चेन्नई में 868 रुपये है। बजट दिवस पर यह वृद्धि उपभोक्ताओं के लिए किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि लोग बजट से राहत की उम्मीद कर रहे थे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply