Union Budget 2026 LIVE UPDATES: आज 9वीं बार देश का बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नौकरी-टैक्स छूट समेत कई सेक्टर के लिए होंगे बड़े ऐलान
India Budget 2026 LIVE:आज 01फरवरी 2026को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट 2026-27पेश कर रही है। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जो मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है। खास बात यह है कि यह बजट रविवार को पेश किया जा रहा है, जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हो रहा है। बजट भाषण सुबह 11बजे से शुरू हो गया है। इस बार सरकार का फोकस विकास, नौकरियां पैदा करने, निजी निवेश बढ़ाने और राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने पर है।
इस बजट में मध्यम वर्ग को टैक्स छूट मिलेगी। नई आयकर व्यवस्था में 12लाख रुपये तक की कमाई पर कोई कर न लगाने का प्रस्ताव चर्चा में है, जो मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। स्वास्थ्य बीमा कवरेज बढ़ाने के लिए भी प्रावधान हो सकते हैं। किसानों के लिए योजनाएं और सब्सिडी का भी ऐलान किया जा सकता है। कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, फसल बीमा को मजबूत करने और निर्यात प्रोत्साहन की उम्मीद है। नौकरियां और स्किलिंग पर जोर दिया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
यहां पढ़ें केंद्रीय बजट 2026-27की पूरी जानकारी
वित्तीय बाजारों में सुधार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्रों की व्यापक समीक्षा के लिए विकसित भारत के बैंकिंग क्षेत्र में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। वहीं 1,000करोड़ से अधिक लागत के एकल बॉन्ड इश्यू करने के लिए 100करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि ताकि बडे़ शहर उच्च मूल्य के म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करें।
'नारियल प्रोत्साहन योजना' का ऐलान
2026का बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने 'नारियल प्रोत्साहन योजना' का ऐलान किया है। उन्होंने कहा 'नारियल उत्पादन में कॉम्पिटिशन को और बढ़ाने के लिए मैं एक नारियल संवर्धन योजना का प्रस्ताव करती हूं ताकि अलग-अलग तरीकों से उत्पादन बढ़ाया जा सके और उत्पादकता बेहतर हो सके। इसमें मुख्य नारियल उगाने वाले राज्यों में बेकार पेड़ों की जगह नई किस्म के पौधे लगाना शामिल है। भारतीय काजू और कोको के लिए एक खास प्रोग्राम का प्रस्ताव है ताकि भारत कच्चे काजू और नारियल के उत्पादन और प्रोसेसिंग में आत्मनिर्भर बन सके, निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़े और 2030तक भारतीय काजू और भारतीय कोको को प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड में बदला जा सके।'
भारत विस्तार AI एग्री टूल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए भारत विस्तार AI एग्री टूल का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारत का एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) क्षेत्र एक बढ़ता हुआ उद्योग है, जिसके 2030तक 20लाख पेशेवरों की आवश्यकता होने का अनुमान है। इसलिए मुंबई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज को 15,000माध्यमिक विद्यालयों और 500कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने में सहयोग देने का प्रस्ताव पेश किया गया है।
भारत बनेगा मेडिकल टूरिज्म हब
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा। जिसके लिए देश में 5क्षेत्रीय हब स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 50प्रतिशत जिला अस्पतालों में इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर की स्थापना होंगे। 5पूर्वादय राज्यों में 5पर्यटन स्थल का निर्माण होंगे। साथ ही, मंदिरों और मठों का संरक्षण किया जाएगा।
शिक्षा से रोजगार और उद्यम लिए बनेगी हाई-पावर कमेटी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा 'मैं एक उच्च-शक्ति प्राप्त 'शिक्षा से रोजगार और उद्यम' स्थायी समिति गठित करने का प्रस्ताव करती हूं, जो 'विकसित भारत' के मुख्य चालक के रूप में सेवा क्षेत्र पर केंद्रित उपायों की सिफारिश करेगी।' यह समिति विकास, रोजगार और निर्यात की क्षमता को अधिकतम करने वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देगी। जिसका लक्ष्य 2047तक वैश्विक हिस्सेदारी को 10%तक पहुंचाना है। ये कमेटी नौकरियों और कौशल आवश्यकताओं पर AI सहित उभरती प्रौद्योगिकियों के प्रभाव का भी आकलन करेंगी
लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्यमों का विकास
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्यमों का विकास करने का लक्ष्य है। 10हजार करोड़ रुपये के समर्पित एसएमई विकास निधि की शुरुआत होगी। आत्मनिर्भर भारत कोष में अतिरिक्त 2000करोड़ रुपये डाले जाएंगे। ट्रेड्स (TReDS) के साथ एमएसएमई के लिए 7लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्धता पेशेवर सहायता दी जाएगी।
टियर 2-3शहरों में बुनियादी ढांचे का विकास
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026के तहत 5लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों, यानी टियर 2और टियर 3शहरों में बुनियादी ढांचे का विकास होगा। जिसके लिए 12.2लाख करोड़ रुपये आवंटन करने का प्रस्ताव रखा है।
3नए एम्स का प्रस्ताव
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आयुर्वेद पर जोर दिया है। बजट 2026में एम्स जैसे 3नए आयुर्वेदिक हॉस्पिटल का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा पशुओं के डॉक्टर बनाए जाने पर जोर दिया जाएगा। जिसके लिए सरकार सब्सिडी भी देगी।
कार्बन कैप्चर यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज का विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कार्बन कैप्चर यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज (CCUS) प्रौद्योगिकियों के विस्तार का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए उन्होंने 20,000करोड़ रुपये का आवंटन किया है।
हर जिले में गर्ल हॉस्टल
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल की सौगात दी है। इसके अलावा विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति के गठन का प्रस्ताव। विद्युत वित्त निगम और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के पुनर्गठन का प्रस्ताव। बड़े शहरों में अधिक मूल्य के म्युनिसिपल बॉन्ड को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।
'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0' का प्रस्ताव
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0' का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने बताया अब तकनीक और कुशल कार्यबल विकसित करने के लिए उद्योग के नेतृत्व वाले अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्रों पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे।
कपड़े, हथकरघा और फाइबर सेक्टर पर फोकस
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। इसमें खादी और हथकरघा को मजबूत करने के लिए 'महात्मा गांधी ग्राम स्वराज' पहल भी शुरु की जाएगी।
देश में चलेंगी 7हाई स्पीड ट्रेनें
देश को 7हाई स्पीड ट्रेन कॉरोडोर की सौगात मिली है। वित्त मंत्री ने बताया कि ये कॉरोडोर पुणे-मुंबई, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलिगुड़ी के बीच बनेंगे। हैं।
इन 4राज्यों में बनेंगे 'रेयर-अर्थ कॉरिडोर'
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया 'रेयर अर्थ' स्थायी चुम्बकों के लिए एक योजना 2025में शुरू की गई थी। जिसके तहत ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को समर्पित 'रेयर-अर्थ कॉरिडोर' स्थापित किए जाएंगे।
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन और दुर्लभ खनिज कॉरिडोर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन को सुदृढ़ करने का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा ECMS में परिव्यय को बढ़ाकर 40हजार करोड़ करने की भी बात कही गई है। दुर्लभ खनिज कॉरिडोर स्थापित करने की योजना और खनिज संपन्न राज्यों की सहायता करने का प्रस्ताव भी पेश किया गया है।
बजट 2026में 3कर्तव्य
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026में तीन कर्तव्यों पर जोर रहेगा। अस्थिर वैश्विक परिदृश्य में सुदृढ़ता बनाए रखकर आर्थिक विकास में तेजी लाना और उसे बनाए रखना। आम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमताओं का विकास होगा, भारत की समृद्धि को मजबूती मिलेगी। सार्थक भागीदारी के लिए प्रत्येक परिवार, समुदाय, धर्म और क्षेत्र की संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित करना।
कैसी रही देश की आर्थिक यात्रा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगे कहा 'पिछले 12सालों में जब से हमने जिम्मेदारी संभाली है, देश की आर्थिक यात्रा स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, सतत विकास और नियंत्रित महंगाई से पहचानी गई है।'
सरकार ने दी आम लोगों को प्राथमिकता
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा 'घरेलू विनिर्माण क्षमता का निर्माण और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत किया गया। सरकार ने आम लोगों को प्राथमिकता दी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply