ICC T20 World Cup 2026: स्टीव स्मिथ को बाहर रखने पर बवाल, वर्ल्ड कप से बाहर होते ही ऑस्ट्रेलिया की सफाई
ICC T20 World Cup 2026: ICC T20वर्ल्ड कप 2026 ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। 2009 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। इससे पहले 2009 में भी कंगारू टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। ICC T20वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऐसा प्रदर्शन सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए आश्चर्यजनक था।
ग्रुप स्टेज में पहले ऑस्ट्रेलिया को ICC T20I रैंकिंग में 11वें नंबर की टीम जिम्बाब्वे के हाथों हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद श्रीलंका ने भी उन्हें चित कर दिया। जिसके बाद ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में कंगारू टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट पर काफी गंभीर सवाल उठ रहे है। साथ ही टीम में स्टीव स्मिथ की भूमिका को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। उन्हें बाद में टीम शामिल किया था। साथ ही उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। जिसके बाद फैंस और पूर्व क्रिकटरों ने टीम मैनेजमेंट और चयन प्रकिया पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से सफाई भी आई है।
ऑस्ट्रेलिया ने दी सफाई
इस पर ऑस्टेलिया टीम के चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि स्मिथ को बैकअप के लिए रखा गया है। कप्तान मिचेल मार्श ग्रोइन इंजरी के कारण दो मैच नहीं खेल सके थे। जिसके बाद स्मिथ को कवर के रूप में बुलाया गया था। फिर बाद जोश हेजलवुड के चोटिल होने के बाद स्थिम को रिप्लेसमेंट के रूप में जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि तीसरे मैच में मार्श और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया, इसलिए टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव की जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन आलोचकों के मुताबिक स्मिथ से जैसे दिग्गज बल्लेबाज को बाहर बिठाना सबसे बड़ी भूल थी।
Leave a Reply