Assam BJP Candidates List: असम चुनाव के लिए BJP के 88 उम्मीदवारों का ऐलान, जानें कौन कहां से लड़ेगा इलेक्शन
Assam BJP Candidates List: अप्रैल के महीने में पांच राज्यों में चुनाव होने वाले है। इस लिस्ट में असम का नाम भी शामिल है। इसको लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। पहली लिस्ट में भाजपा ने 88 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। साथ ही केंद्रीय चुनाव समिति ने भी इस पर मुहर लगा दी है। आपको बता कि असम की सभी 126 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और नतीजे 4 मई को आएंगे।
बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में शमिल हुए सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को भी टिकट दी गई है। बोरदोलोई को दिसपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिरसिंग जरूआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा और दुधनई से टंकेश्वर राभा को टिकट दिया है। वहीं, अभयपुरी से भूपेन रॉय, बिजनी से अरूप कुमार डे, भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास, मंडिया से बादल चंद्र आर्य, चमरिया से ज्योत्स्ना कलिता और बोको-चायगांव से राजू मेच को प्रत्याशी बनाया गया है।
इस सीट चुनाव लड़ेंगे सीएम
बीजेपी ने जालुकबारी से CM हिमंता को उम्मीदवार बनाया है। पलासबारी से हिमांशु शेखर बैश्य, रंगिया से भबेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, नई गुवाहाटी से दिप्लु रंजन सरमा, गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता उमीदवार बनाया है। इसके साथ हीबरखेत्री से नारायण डेका, नलबाड़ी से जयंत मल्ल बरुआ, तिहू से चंद्रमोहन पाटोवारी, तामुलपुर से बिस्वजीत देइमारी, गोरेस्वर से विक्टर कुमार दास, टांगला से बिकन चंद्र डेका, सिपाझार से डॉ. परमानंद राजबंशी को BJP ने उम्मीदवार बनाया है।
कौन कहां से लडेंगा चुनाव
BJP ने मंगलदाई से नीलिमा देवी, जागीरोड से पीयूष हाजरिका, मोरीगांव से रमा कांत देवरी, ढिंग से डॉ. मुकुट कुमार देबनाथ, सामागुरी से अनिल सैकिया, बरहमपुर से जीतू गोस्वामी, नौगांव-बतद्रबा से रूपक सरमा, राहा से शशि कांत दास और होजाई से शिलादित्य देव को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, लामडिंग से सिबू मिश्रा, ढेकियाजुली से अशोक सिंघल, बरछला से रितु बरन सरमा, रंगापारा से कृष्ण कमल तांती, नदुआर से पदम हाजरिका, बिश्वनाथ से पल्लब लोचन दास और बेहाली से मुनींद्र दास BJP के उम्मीदवार बने हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply