किससे खफा हैं अनंत सिंह? चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान; इनको बनाया सियासी वारिस
Anant Singh Clarifies His Political Future: बिहार की राजनीति कब करवट फेर ले कह पाना मुश्किल है। जो नीतीश कुमार तीन महीने पहले मु्ख्यमंत्री बने अचानक उन्होंने अब राज्यसभा जाने का फैसला कर लिया है। जिसके लिए आज यानी 16 मार्च को वोटिंग जारी है। नीतीश कुमार के इस फैसले से उनके कई कार्यकर्ता नाखुश हैं। इसी में से हैं जदयू विधायक अनंत सिंह।
मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिह ने अपनी अपने सियासी भविष्य की अटकलों को साफ कर दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि मौजूदा कार्यकाल ही उनका अंतिम कार्यकाल होगा। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, तो फिर विधायक बने रहने का क्या मतलब है।
आगे चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान
अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब जब ये साफ हो गया है कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं और आगे विधानसभा की राजनीति में नहीं रहेंगे, तो उन्होंने भी मन बना लिया है कि वह आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि अगर नीतीश कुमार नहीं रहेंगे तो, हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस बार मैं विधायक हूं लेकिन, ये मेरा आखिरी टर्म होगा। अनंत सिंह ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव उनका बेटा लड़ेगा। अब मेरे बाल-बच्चे चुनाव लड़ेंगे और जनता की सेवा करेंगे।
जेल से बाहर आऊंगा- अनंत सिंह
इस दौरान अनंत सिंह ने अपने जेल से बाहर आने को लेकर भी बड़ा दावा ठोका। उन्होंने कहा कि उनके समर्थकों को निराश होने की जरूरत नहीं है और वह एक महीने बाद जेल से बाहर आएंगे। अनंत सिंह ने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, सब कुछ साफ हो जाएगा। वहीं, जब उनसे सवाल किया गया कि नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इस पर उन्होंने कहा कि ये फैसला खुद नीतीश कुमार करेंगे। बता दें कि मोकामा क्षेत्र में अनंत सिंह का लंबे समय से सियासी वर्चस्व रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply