दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रात भर से हो रही बारिश; अगले कुछ दिनों तक राहत नहीं
Weather Update: अगले 2 घंटों के दौरान पूरे दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ हल्की आंधी और बिजली चमकने की उम्मीद है। तेज हवाएं भी 30-40किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
इस सप्ताह दिल्ली में मानसून का रंग
इस पूरे सप्ताह दिल्ली में मानसून सक्रिय रहेगा, जिससे रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24घंटों में कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 33डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
दिल्ली में तापमान का हाल
लोधी रोड ने सबसे अधिक गर्मी का रिकॉर्ड बनाया, जहां मैक्सिमम तापमान 35डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। दूसरी ओर, रिज और आया नगर में अधिकतम तापमान 34.8डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पालम में यह 33.5डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मिनिमम तापमान की बात करें तो पालम सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 25.5डिग्री सेल्सियस तक गिरा। आया नगर में न्यूनतम तापमान 27डिग्री, रिज में 28.5डिग्री और लोधी रोड में 27.6डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply