UP Crime: रेलवे लाइन के पास तीन शव मिलने से सनसनी, पेड़ से लटकी मिली महिला
UP Crime: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रेलवे लाइन के पास जंगल में एक महिला, एक युवक और एक मासूम बच्ची के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना खुर्जा क्षेत्र के नेहरूपुर रेलवे लाइन के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर जंगल में पड़े शवों पर पड़ी। महिला का शव पेड़ से लटका हुआ था, जबकि एक युवक और एक छोटी बच्ची का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। यह दृश्य देखकर ग्रामीण घबरा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
शवो की हुई पहचान
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों की पहचान करने की कोशिश शुरू की। घटनास्थल के पास से मिले कागजात के आधार पर मृतकों की पहचान देवी सरकार (25), सरल सरकार (32) और साबुनती (7) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक देवी सरकार और सरल सरकार आपस में रिश्ते में देवर-भाभी थे, जबकि साबुनती देवी सरकार की बेटी थी। तीनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग खुर्जा की एक पॉटरी फैक्ट्री में काम करते थे।
पुलिस जांच में सामने आई ये बात
पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि ये लोग नेहरूपुर चुंगी के पास एक मकान में किराए के कमरे में रहते थे। घटनास्थल से पुलिस को एक टूटा हुआ मोबाइल फोन, चिप्स के पैकेट, समोसे और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी मिली हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से कई अहम सबूत इकट्ठा किए हैं।
क्या है इस हादसे का कारण?
फिलहाल पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। मृतकों के बीच संबंध, उनके पारिवारिक हालात और इस घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही इस रहस्यमयी घटना की सच्चाई सामने आ पाएगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply