अलीगढ़ में अजब-गजब! महिला ने दिया एक धड़ वाले जुड़वा बच्चों का जन्म, ऐसा करने पर मां की हुई मौत
Aligarh Conjoined Twins Birth: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक बेहद दुर्लभ और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, इलाके के मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में एक महिला ने सिजेरियन डिलीवरी के दौरान एक धड़ वाले जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दोनों बच्चों के सिर, हाथ और पैर अलग-अलग थे, लेकिन धड़ एक ही था। यह प्रकृति का अत्यंत दुर्लभ करिश्मा माना जा रहा है, जिसकी घटना दुनिया में लाखों में से एक होती है। लेकिन बच्चों की ये हालात देखकर मां सदमे में आ गई, जिस वजह से उनकी मौत हो गई।
दो शरीर एक ही धड़ से जुड़ा
बता दें, सासनी गेट क्षेत्र की रहने वाली इस महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिवार ने अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने महिला की हालात देखकर सी-सेक्शन का फैसला लिया। ऑपरेशन के दौरान जब बच्चे बाहर आए तो सब हैरान रह गए। दोनों नवजातों का शरीर एक धड़ से जुड़ा था, जबकि ऊपरी और निचले अंग सामान्य थे। बच्चों को देखते ही मां को गहरा सदमा लगा। जिस वजह से उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और डॉक्टरों के सब प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
डॉक्टरों ने बताया कि यह ‘कंजॉइन्ड ट्विन्स’ (जुड़वां जुड़े बच्चे) का केस है, जिसमें धड़ एक होने के कारण यह बेहद दुर्लभ श्रेणी में आता है। बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उन्हें न्यूनतम देखभाल में रखा गया है। हालांकि आगे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लेकिन महिला की मौत से परिवार सदमे में है। तो वहीं, अस्पताल प्रशासन ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply