दिल्ली में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत, इलाके में हड़कंप
Delhi News: राजधानी दिल्ली के थाना सीमापुरी इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब 17 वर्षीय किशोर विकास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना दिलशाद गार्डन के O ब्लॉक स्थित अमित टायर के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, विकास अपने कुछ साथियों के साथ पास में स्थित सिद्ध विनायक नाम के होटल पर खाना लेने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान अचानक वह सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग और उसके साथी उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे GTB अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि विकास के साथ मौजूद साथियों ने ही उसे गोली मारकर हत्या की है।
जांच में जुटी पुलिस
हालांकि पुलिस इस पूरे मामले को फिलहाल संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मानकर जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ विकास के साथ मौजूद युवकों से भी पूछताछ कर रही है। अब देखना होगा कि दिल्ली पुलिस इस रहस्यमयी मौत से कब पर्दा उठाती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply