दिल्ली में पड़ने वाली है भयंकर सर्दी, 3 सालों का टूटेगा रिकॉर्ड
Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है। बताया जा रहा है कि इस साल पिछले 3 साल के मुकाबले जोरदार सर्दी होने वाली है। बुधवार, 26 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो 2022 के बाद नवंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। आज, 27 नवंबर सुबह थोड़ी राहत मिली और तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन फिर भी ये सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा। पिछले सालों में नवंबर का न्यूनतम तापमान 2024 में 9.5डिग्री सेल्सियस, 2023 में 9.2 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
जानें इन शहरों का तापमान
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। राजस्थान के सीकर में मैदानी इलाकों का सबसे कम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
कोहरा और शीतलहर की संभावना
IMD के अनुसार, 27 से 29 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और मेघालय में घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं 28 और 29 नवंबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। वहीं, पंजाब में 27 और 28 नवंबर को शीतलहर की स्थिति की संभावना है। दिल्ली में गुरुवार, 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मध्यम कोहरे की संभावना जताई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply