25 दूल्हों वाली दुल्हन की गजब करामात, सुहागरात पर ऐसा करती कांड जिसे सुन रह जाएंगे दंग

Multiple Marriages Scam: शादी एक पवित्र बंधन हैं पर क्या हो जब कोई इसी पाक रिश्ते को अपना धंधा बना ले? विश्वास नहीं होता ना पर अब होगा क्योंकि राजस्थान से एक ऐसा ही चौका देने वाले मामला सामने आया हैं। दरअसल, पिछले दिनों राजस्थान पुलिस ने 25 बार शादी करके दूल्हों को ठगने वाली दुल्हन को पकड़ लिया है। उसे भोपाल से अरेस्ट किया गया है। लेकिन पुलिस ने जिस तरह से अपनी सूझ- बुझ से यह केस सुलझाया वो काबिल- ए-तारीफ है।
राजस्थान पुलिस ने भोपाल से 23 वर्ष की एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। इस दुल्हन का अपराध है कि उसने शादी के बहाने लगभग 25 लोगों को ठगा। महिला की पहचान अनुराधा पासवान के रूप में की गई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महाराजगंज की निवासी है। राजस्थान के सवाई माधोपुर में विष्णु शर्मा और उनके परिवार को धोखा देने के बाद वह कुछ समय से भोपाल में रह रही थी। सवाई माधोपुर के मानटाउन पुलिस के मुताबिक़, विष्णु शर्मा सवाई माधोपुर में ठेला चलाते हैं। उनकी उम्र बीती जा रही थी लेकिन उनकी शादी नहीं हो पा रही थी, और वह शादी करना चाहते थे। तभी उन्हें पप्पू मीणा नाम का एक शख्स मिला। उसने उन्हें अनुराधा की तस्वीर दिखाई। विष्णु शर्मा ने बताया- मीणा लड़कियों को मिलाने के लिए एक स्थानीय पार्क में लाता था। वहीं उनकी मुलाकात अनुराधा से हुई और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। उनकी शादी 19 अप्रैल को कोर्ट में हुई थी।
लुटेरी दुल्हन का धोखा- विष्णु शर्मा ने खोलें सारे राज
विष्णु शर्मा ने बताया- मैंने मीणा को 2 लाख रुपये नकद दिए थे, जिसमें उधार लिए गए पैसे भी शामिल थे। पप्पू मीणा ने ही यह रिश्ता तय करवाया था। शादी के बाद मैं और अनुराधा पति- पत्नी के रूप में साथ रहने लगे। विष्णु शर्मा ने आगे बताया- गिरोह के सदस्य शादी के 5- 7 दिनों के भीतर आधी रात को अनुराधा को उठा ले जाते थे। हालांकि, मेरा फास्ट- फूड का ठेला है और इसलिए मैं रात 10.30 बजे तक ही लौट पाता था। फिर खाना खाता था और आधी रात के बाद तक टेलीविजन देखता था। इस बीच कोई न कोई देर रात तक जागता रहता था। इसलिए हमें धोखा देने में उसे 13 दिन लग गए। 2 मई को, अनुराधा ने हमें खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। हमने छोले- भटूरे बनाए थे लेकिन मुझे शक है कि उसने पानी में कुछ मिलाया था। उस रात भी मैंने उससे पूछा था कि मेरी आंखें इतनी भारी क्यों लग रही हैं। तब वो थोड़ा अजीब व्यवहार करने लगी थी। जिसके बाद मैं सो गया। जब मैं अगली सुबह जागा तो पता चला कि वह गहने, नकदी और एक मोबाइल फोन लेकर घर से भाग गई है।
"25 बार शादी कर चुकी है लुटेरी दुल्हन "- ASI
इस मामले में ASI ने बताया कि 3 मई को विभिन्न धाराओं के चलते दुल्हन के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, जिसमें धोखाधड़ी जैसी धाराएं भी शामिल हैं। हमने मैरिज एग्रीमेंट देखा, जिसमें उसका पता लिखा था जिसके बाद हम भोपाल में उस जगह पहुंचे। वहां हमें पता चला कि उसके द्वारा दिया गया पता नकली था। इसके बाद हमारी टीम ने उसे ढूंढने की कोशिश करने के लिए भोपाल में ही रुकने का फैसला किया। हमने टैक्सी ड्राइवरों और स्थानीय लोगों आदि से बात की। उन्हें बताया कि हम एक व्यक्ति जो हमारी टीम का एक कांस्टेबल है, उसकी शादी करवाना चाहते हैं। स्थानीय लोगों ने हमें कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया जो शादियां करवाते थे। उन्होंने आगे बताया कि वो दुल्हन 25 बार शादी कर चुकी है। दरअसल, उनकी टीम जांच के चलते चार दिनों तक भोपाल में रुकी रही और आखिरकार कोई अनुराधा की तस्वीर लेकर आया आ ही गया। बता दें यह तस्वीर विष्णु शर्मा के साथ हुए शादी के समझौते वाली तस्वीर से मेल खाती थी। फिर उन्होंने उसे घेर लिया। आगे ASI ने बताया कि वह भोपाल के पास कालापीपल में एक गब्बर नाम के व्यक्ति के साथ रह रही थी, जिससे उसने लगभग पांच- सात दिन पहले ही शादी की थी और उसे भी ठगने की योजना बना रही थी। पूछताछ करने पर उसने और उसके एजेंटों ने कबूल किया कि वह अब तक लगभग 25 बार शादी कर चुकी है।
Leave a Reply