Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR, हरियाणा और यूपी में भारी बारिश और आंधी का खतरा, IMD ने किया अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam: दिल्ली और एनसीआर में मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है। बुधवार को राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं और बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए तेज़ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, तेज़ हवाओं के साथ गरज-चमक और कुछ जगहों पर तेज़ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आज मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया दिया है।
राजधानी दिल्ली में 19 और 20 मार्च को मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट होने के आसार है। 20 मार्च को अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास तक दर्ज किया जा सकता है। बुधवार को बारिश के बाद वीरवार की सुबह लोगों को ठंड का एहसास हुआ। बुधवार को दिल्ली का दिन का पारा 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि यह तूफानी मौसम अगले दो दिन तक रहेगा, उसके बाद स्थिति में धीरे-धीरे सुधार की संभावना है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उतराखंड में 19-20 भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply