Search KhabarFast

Press ESC to close

जम्मू-कश्मीर में नई EV Policy लागू, 2032 तक 1.40 लाख इलेक्ट्रिक वाहन लाने का लक्ष्य
Oct 02, 2026

जम्मू-कश्मीर सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को अधिसूचित कर दिया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी के बाद यह नीति लागू की गई है।

और भी...
Vande Bharat: कश्मीर रेल कनेक्टिविटी में बड़ी उपलब्धि, कटरा-बनिहाल रूट पर अब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
Oct 02, 2026

कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली रेल कनेक्टिविटी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल के 111 किलोमीटर लंबे रेल सेक्शन पर ट्रेनों की अधिकतम अनुमत रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी गई है।

और भी...
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत
Sep 30, 2026

Jammu & Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में मंगलवार शाम CISF कैंप में फायरिंग की गंभीर घटना सामने आई। सेवा हाइडल पावर प्रोजेक्ट के मशका क्षेत्र में तैनात एक CISF हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपने ही साथियों पर गोली चला दी। इस घटना में असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार CISF कर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपी जवान को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और भी...
जम्मू-कश्मीर में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, लश्कर-ए-तैयबा की साजिश पर जांच एजेंसी का एक्शन
Sep 12, 2026

NIA Raid In Jammu Kashmir:राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 10 जगहों पर रेड की है। यह छापेमारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान हैंडलर्स और ओवर ग्राउंड वर्कर्स के सीमा-पार से जुड़े आतंकी साजिश के सिलसिले में की गई है।

और भी...
Jammu Kashmir News:कश्मीर में सेना को मिली बड़ी सफलता, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर ढेर
Sep 05, 2026

Lashkar Terrirost Eliminated:जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग में शनिवार यानी 5 सितंबर को सेना को बड़ी कामयाबी मिली। यहां सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर यासिर को मार गिराया। बताया जा रहा है कि यासिर पहले लश्कर के सुलेमान मूसा ग्रुप का हिस्सा था लेकिन, लगभग एक साल पहले वह इस ग्रुप से अलग गो गया था।

और भी...
Srinagar News: श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, बड़ा हादसा टला
Sep 04, 2026

Srinagar News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हवाई अड्डे पर इंडिगो की एक फ्लाइट के साथ बड़ा हादसा होते होत टल गया। यह घटना उस समय हुई, जब नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के लिए टैक्सी कर रही थी। हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक, विमान सुबह करीब 9:02 बजे बे नंबर 06 पर पार्किंग करते समय विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के एक खंभे से टकरा गया। हादसे में विमान में सवार यात्रियों और चालक दल को मामूली दुर्घटना का सामना करना पड़ा। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी और विमान की स्थिति की जांच की जा रही है।

और भी...
Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में सियासी घमासान, BJP की उमर अब्दुल्ला को चुनौती
Sep 02, 2026

जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष के नेता और बीजेपी नेता सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को बड़ी चुनौती दी है।

और भी...
'आपकी हर हरकत पर नजर है...' कश्मीरी पंडितों को किसने दी धकमी, पूरे इलाके में बढ़ाई गई सेना की तैनाती
Aug 24, 2026

Threat To Kashmiri Pandit:कश्मीरी पंडितों को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। 15 दिनों के भीतर दूसरी बार थ्रेट नोट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आतंकी संगठन की तरफ से धमकी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि हम आपकी हर हरकत पर नजर रख रहे हैं।

और भी...
J&K के राजौरी जिले में क्लाउडबर्स्ट ने मचाई तबाही, बाढ़ में बहे घर-गाड़ियां; 4 लोगों की जान गई
Aug 20, 2026

Rajouri District Cloudburst: 19 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आई विनाशकारी बाढ़, जिसने व्यापक तबाही मचाई और चार लोगों की जान ले ली, एक शक्तिशाली बादल फटने के कारण हुई थी, जिसका केंद्र थानामंडी उपमंडल की राजधनी पंचायत में बताया गया है।

और भी...
पहलगाम के बैसरन घाटी पर जहां हुआ था आतंकी हमला, वहां होने जा रहा बड़ा काम, लोगों को होगी सुविधा
Aug 17, 2026

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसारन घाटी अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है। यहां 2025 में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। एक बार फिर इस घाटी से बड़ी खबर सामने आई है।

और भी...
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बोलेरो; 6 लोगों की मौत, कई लापता
Aug 15, 2026

Kishtwar Road Accident: जम्मू कश्मीर में स्वतत्रंता दिवस के मौके पर किश्तवाड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा होग या। जहां एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग लापत हो गए है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे की जांच में जुट गई।

और भी...
Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, कई दुकानें क्षतिग्रस्त
Aug 01, 2026

Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले में शनिवार तड़के छत्रू इलाके में बादल फटने से कुछ कमर्शियल आउटलेट और दुकानों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस हादसे पर केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर जानकारी साझा की।

और भी...
अनंतनाग में लालचौक पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन शुरू
Jul 22, 2026

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बुधवार यानी 22 जुलाई को आतंकियों ने कायराना हमला किया। हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद गो हो गया। अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में यह हमला हुआ। हमले के बाद आतंकियों की तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

और भी...
जम्मू-कश्मीर में तबाही का मंजर...राजौरी में बाढ़ बनी मुसीबत, पुंछ में 4 लोगों की मौत; अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित
Jul 19, 2026

Jammu & Kashmir floods: जम्मू-कश्मीर में हुई भारी बारिश ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी है। राजौरी में भारी बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। तो वहीं, पुंछ जिलों में रातभर बरसे बादल के कारण 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।इन घटनाओं के बाद प्रशासन, सेना और स्थानीय टीमों द्वारा बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं।

और भी...
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया, महज 12 दिन में 3 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Jul 15, 2026

Amarnath Yatra 2026: सालाना अमरनाथ यात्रा ने इस साल इतिहास रच दिया है। यात्रा शुरू होने के सिर्फ 12 दिनों के भीतर ही तीर्थयात्रियों की संख्या 3 लाख का आंकड़ा पार कर गई है, जो पिछले साल के मुक़ाबले लगभग 37 प्रतिशत ज़्यादा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़, मंगलवार को 26,308 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफ़ा मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही, 3 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 3,01,926 (तीन लाख एक हज़ार नौ सौ छब्बीस) श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

और भी...
Jammu-Kashmir: अचानक आई बाढ़ से चेनाब घाटी प्रभावित, किश्तवाड़ में पावर प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त; डोडा में NH-244 बंद
Jul 06, 2026

J-K Heavy Rain: जम्मू और कश्मीर में इस समय भारी बारिश का दौर जारी है, जिस वजह से अचानक बाढ़ ने सोमवार को चिनाब घाटी का जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। इकसे कारण डोडा जिले में सड़क संपर्क बाधित हुआ और किश्तवार जिले में 540 मेगावाट की क्वार जलविद्युत परियोजना के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।

और भी...
Amaranth Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा, कड़ी सुरक्षा के बीच गूंजे हर-हर महादेव के जयकारें
Jul 03, 2026

Amarnath Yatra 2026: 57 दिनों तक चलने वाली सालाना तीर्थयात्रा की औपचारिक शुरुआत के साथ, शुक्रवार सुबह अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे बालटाल और पहलगाम के दो बेस कैंप से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए।

और भी...
Jammu Kashmir News: डोडा के भलेसा के सेरू इलाके में फटा बादल, भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट
Jul 01, 2026

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भलेसा क्षेत्र के सेरू इलाके में बुधवार को भारी बारिश के बीच बादल फट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है, जबकि प्रशासन ने हालात पर लगातार नजर बनाए रखी है। बता दें कि भलेसा के कई हिस्सों में पिछले कुछ समय से लगातार तेज बारिश हो रही है। इसी दौरान सेरू इलाके में बादल फटने की घटना हुई। हालांकि, फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का लगातार आकलन कर रहा है।

और भी...
अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू, 02 जुलाई को रवाना होगा पहला जत्था; तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए किए कड़े इंतजाम
Jun 30, 2026

Amarnath Yatra Registration: बीते दिन से जम्मू में श्री अमरनाथ जी यात्रा शुरू होने से पहले रजिस्ट्रेशनऔर टोकन बांटने का काम शुरू हो गया है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन सेंटर पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री जमा हुए। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से रवाना किया जाएगा, जबकि बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से यात्रा 3 जुलाई को शुरू होगी।

और भी...
'Project Hawk Eye' के साये में होगी अमरनाथ यात्रा, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और कमांडो ने मिलकर तैयार किया मल्टी-लेयर्ड सुरक्षा ग्रिड
Jun 25, 2026

Amarnath Yatra Project Hawk Eye: अमरनाथ यात्रा-2026 (Shri Amarnath Ji Yatra SANJY 2026) को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, अनंतनाग पुलिस ने 'प्रोजेक्ट हॉक आई' शुरू किया है।

और भी...

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast