Press ESC to close
Kal Ka Mausam 7 July 2026: देशभर में 7 जुलाई को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम तथा कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।
Ashwini Vaishnaw: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को घोषणा की कि भारतीय रेलवे ओडिशा में भगवान जगन्नाथ के वार्षिक रथयात्रा उत्सव के लिए 300 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाएगा। इसके अलावा केरल में ओणम उत्सव के लिए भी 100 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी।
6 Terrirost Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली और पंजाब से छह आतंकी को दबोचा गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार सभी आरोपी पाकिस्तान के गैंगस्टर और पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के एजेंट शहजाद भट्टी के मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं।
Baruipur Murder Case: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोमवार को कहा कि यौन हिंसा के सभी अपराध ‘समान रूप से भयावह’ हैं और पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग लड़की के बलात्कार और हत्या को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।
Delhi Liqour Policy:दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू करने के बाद नई शराब पॉलिसी लाने की तैयारी में है। सरकार का मानना है कि ऐसी पारदर्शी और जवाबदेह आबकारी नीति लागू करना है, जिससे राजस्व में वृद्धि हो, अवैध कारोबार पर रोक लगे और दुकानों के आसपास से गुजरने पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Mumbai Rain: सोमवार को मुंबई-पुणे घाट खंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे दोनों शहरों के बीच रेल और सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ। रेल पटरियों पर पत्थर गिरने के बाद कई रेल सेवाएं रद्द या डायवर्ट कर दी गईं, जबकि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर यातायात को भूस्खलन के मद्देनजर अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया।
IMD Rain Alert: देशभर में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। इसी के साथ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है।
BJP vs AAP: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उनका "आप कौन हैं?" पूछना उनकी हताशा और निराशा का स्पष्ट संकेत है।
Ram Mandir Trust Row: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि दानपात्र से धनराशि की गिनती के दौरान चोरी की घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
देश में E20 पेट्रोल को लेकर चर्चा के बीच अब सरकार डीजल में भी नया बायो-फ्यूल मिलाने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि डीजल में सीधे एथेनॉल नहीं मिलाया जा सकता।
Kal Ka Mausam 6 July 2026: देशभर में मानसून एक्टिव हो चुका है। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तेज बारिश के साथ तेज रफ्तार हवा की चेतावनी दी है।
India Lashehs Out On Pakistan:सेशेल्स के नए राष्ट्रपति सम्मान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करना पाकिस्तान को भारी पड़ गया है। भारत सरकार ने उनके इस बयान पर बेहत तीखा और कड़ा पलटवार किया है।
Post Office Scheme:शेयर बाजार में अक्सर उतार-चढ़ाव को लेकर संशय बना रहता है। कभी पैसा डूबने का खतरा तो फायदा मिलने की खुशी। अगर आप अपने पैसों को पूरी सुरक्षा के साथ गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स सबसे भरोसेमंद हैं।
Delhi News: दिल्ली में जेपीसी अस्पताल के पास डीडीए पार्क में एक व्यक्ति की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
राजधानी नई दिल्ली में रविवार को मानसून की पहली तेज बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। हालांकि, महज आधे घंटे की बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी।
भारत सरकार ने सोशल मीडिया कंपनी Meta को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस Instagram पर चल रहे उन पेड विज्ञापनों को लेकर भेजा गया है, जिनमें बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री (CSEAM) तक पहुंच को बढ़ावा देने का आरोप है।
Government Send Notice To Insta: टेलीग्राम के बाद सराकर ने इंस्टग्राम को नोटिस भेजा है। साथ ही सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है। मामला विज्ञापन में चाइल प्रोनोग्राफी से जुड़ा हुआ है। सराकर ने इंस्टग्राम पर पेड विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े कंटेंट को लेकर लेकर मेटा पर सख्ती दिखाई है।
IMD Weather Update: देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है। कई राज्यों में मानसून की तीव्रता इतनी रही कि पूरा इलाका जलमग्न हो गया, जबकि कुछ राज्यों में बाढ़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले 4-5 दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
BJP MLA Gets 4 Yeara Jail Sentence: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार यानी 4 जुलाई को भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को 6 साल पुराने हर्ष फायरिंग मामले में चार साल की जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने राजू सिंह पर 25 लाख का जुर्माना भी लगाया है। स्पेशल जज विशाल गोगने ने राजू सिंह को दोषी कराते देते हुए आईपीसी की धारा 304 पार्ट-II के तहत सजा सुनाई।
Kal Ka Mausam 5 July 2026: देशभर में मानसून अब तेजी से सक्रिय हो चुका है और 5 जुलाई को कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कई क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।