Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। लारू इलाके में हुई इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकवादी मारे गए। जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक, कुलगाम के लारू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट भी शामिल है। यह कार्रवाई 16 नवंबर को हुई।
घाटी का अकेला सक्रिय स्थानीय आतंकी था लतीफ भट
लतीफ भट दक्षिण कश्मीर में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रमुख स्थानीय आतंकी था। इससे पहले सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में लगातार अभियान चला रही थीं। 14 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस उसे घाटी का अकेला सक्रिय स्थानीय आतंकी मान रही थी। उस पर दक्षिण कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में शामिल होने का संदेह था।