Mohammad Latif Bhat: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को CRPF चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिेए है। इस हमले में तीन CRPF जवान घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई। जिसके बाद 17 घंटे तक एक बड़ा कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चला। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों की नजर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी मोहम्मद लतीफ भट पर टिक गई। बता दें, कुलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान AK-47 हथियारों से लैस दो आतंकवादी CRPF चेकपोस्ट पर आए और जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी।
कौन हैं मोहम्मद लतीफ भट?
सुरक्षा बलों की मानें तो मोहम्मद लतीफ भट इस हमले में शामिल हो सकता है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद लतीफ भट कुलगाम जिले के ख्रेवान चाडर का रहने वाला है। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठनों द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) और कश्मीर रिवोल्यूशनरी आर्मी (KRA) से जुड़ गया, जिसके बाद से उसे आतंकवादी के रूप में पहचाने जानेे लगा।
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि वह घाटी में सक्रिय बचे एकमात्र प्रमुख स्थानीय आतंकवादी हैं। जुलाई 2026 में अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन की हत्या और कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों (दीपक और भूपेंद्र) की टारगेटेड किलिंग का भी उससे संबंध जोड़ा गया है।
Also read: Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत! दो SPO की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिला शव
कुलगाम में CRPF चेकपोस्ट पर आतंकी हमला
CRPF अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2:15 बजे कुलगाम जिले में एक चेकपॉइंट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें CRPF के तीन जवान घायल हो गए। हमलावरों ने मौके से भागने से पहले जवानों पर फायरिंग की। घायल जवानों को बाद में इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी के मुताबिक, जिस चेकपॉइंट पर हमला हुआ, वह नेशनल हाईवे से करीब चार किलोमीटर दूर है।
अधिकारी ने बताया कि तीन घायल जवानों में से दो को मामूली चोटें आईं, जबकि तीसरे की हालत थोड़ी गंभीर बताई गई है। घायल जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल सोमवीर सिंह और कांस्टेबल राकेश दास और संतोष चंद्रू के तौर पर हुई है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले चंद्रू के पेट और रीढ़ की हड्डी में चोटें आई हैं और उनकी हालत थोड़ी गंभीर बताई गई है। असम के रहने वाले कांस्टेबल राकेश दास के पैर में गोली लगी है, जबकि मध्य प्रदेश के रहने वाले हेड कांस्टेबल सोमवीर सिंह के हाथ में गोली लगी है। दोनों जवानों की हालत स्थिर बताई गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बल हमले में शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिशें तेज़ कर रहे हैं।