Search KhabarFast

Press ESC to close

J&K: बेमिना में आधी रात लगी भीषण आग, लकड़ी-तिरपाल की 80 झुग्गियां हुई खाक; जिंदा जलने से 2 की दर्दनाक मौत

J&K: बेमिना में आधी रात लगी भीषण आग, लकड़ी-तिरपाल की 80 झुग्गियां हुई खाक; जिंदा जलने से 2 की दर्दनाक मौत

Bemina fire incident: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बेमिना इलाके से भीषण आग लगने की खबर सामने आई है, जिसमें 2 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जबकि करीब 80 अस्थायी झुग्गियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सबकुछ बर्बाद हो चुका था। इसके बाद बड़ी मुश्किलों से आग को बुझाया गया।

कहां-कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, 03 और 04 नवंबर की आधी रात 12:23 बजे को बेमिना इलाके में स्थित दुर्बल क्षेत्र में अचानक धुंआ उठता देखा गया। आग इतनी भीषण थी कि लकड़ी और तिरपाल से बनी करीब 80 अस्थायी झुग्गियां इसकी चपेट में आ गई। इसके अलावा दिल्ली के रहने वाले दो कबाड़ बीनने वाले दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग की खबर मिलते ही JVC और रावलपोरा फायर स्टेशनों की टीमें मौके पर पहुंची। इसके अलावा अतिरिक्त मदद के लिए बाटमालू मुख्यालय से भी मदद भेजी गई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पूरा इलाका आग की लपटों में घिर चुका था।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और मलबे में फंसे लोगों के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस अभियान  में दो लोगों के शव बरामद किए गए। जिसमें से एक की पहचान 27 वर्षीय मोहम्मद नूर आलम और दूसरा 16 वर्षीय अल अमीन के रूप में हुई। दोनों मृतक मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे और घटना वाले इलाके में कबाड़ बीनने का काम करते थे। फिलहाल मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद उनके शव उनके परिवारों को सौंप दिए जाएंगे।

दूसरी तरफ, आग लगने के कारणों के बारे में बताया जा रहा है कि यह आग अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री होने की वजह से लगी। हालांकि, सही-सटीक जानकारी के लिए पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस मामले की पूरी जानकारी विस्तार से देगी।     

Also read: जम्मू-कश्मीर में नई EV Policy लागू, 2032 तक 1.40 लाख इलेक्ट्रिक वाहन लाने का लक्ष्य 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में दो फ्लाईओवर और एक अंडरपास से घटेगा ट्रैफिक का दबाव, पानीपत में नया रेलवे ओवरब्रिज से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी होगी बेहतर

Haryana News: हरियाणा में सड़क, परिवहन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी (HPPC) और हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की बैठक में कुल नौ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Meerut Kisan Mela: 80 लाख का भैंसा और लाखों रुपये की कमाई, मेरठ के किसान मेले में 'अर्जुन राणा' का जलवा; जीत चुका है 12 से ज्यादा अवॉर्ड

Arjun Rana buffalo: इस समय उत्तर प्रदेश के मेरठ का किसान मेला चर्चा का विषय बना हुआ है। मेले में मौजूद 80 लाख रुपये का भैंसा 'अर्जुन राणा' सभी लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, मेरठ में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में किसान मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें कई तरह के पशुओं को शामिल किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast