Search KhabarFast

Press ESC to close

Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, कई दुकानें क्षतिग्रस्त

Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, कई दुकानें क्षतिग्रस्त

Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले में शनिवार तड़के छत्रू इलाके में बादल फटने से कुछ कमर्शियल आउटलेट और दुकानों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस हादसे पर केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर जानकारी साझा की।

पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि बादल फटने की खबर मिलने के बाद उन्होंने किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर (DC) पंकज कुमार शर्मा से बात की। उन्होंने कहा, "आज सुबह छत्रू इलाके में बादल फटने की खबर मिलने के बाद मैंने किश्तवाड़ के DC पंकज कुमार शर्मा से बात की। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कुछ कमर्शियल आउटलेट और दुकानों को नुकसान पहुंचा है, जिसके लिए उचित मुआवज़ा दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि इलाके में अर्ली वॉर्निंग सिस्टम (समय से पहले चेतावनी देने वाली प्रणाली) को मज़बूत करने के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा, "स्थानीय निवासियों को भरोसा दिलाने के लिए यह बताना ज़रूरी है कि पिछले साल चसोती में बादल फटने की घटना के बाद, भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने किश्तवाड़ और मछैल में दो अत्याधुनिक 'अर्ली वॉर्निंग सिस्टम' (EWS) लगाए हैं।

राजौरी में भी फटा था बादल 

इससे पहले 19 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश और उसके बाद बादल फटने से ज़बरदस्त भूस्खलन हुआ। इससे थन्नामंडी-DKG-बुफलियाज़ सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह सड़क बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन (BRO) का एक अहम प्रोजेक्ट है, जो राजौरी और पुंछ जैसे सीमावर्ती ज़िलों को कश्मीर घाटी से जोड़ने के लिए बहुत ज़रूरी है। भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आ गई, जिससे थन्नामंडी और बुफलियाज़ के बीच कई जगहों पर नई बनी सड़क के हिस्से, पुलिया और बड़े-बड़े पेड़ बह गए। 13 दिन बाद भी यह सड़क ट्रैफ़िक के लिए बंद है और गाड़ियों को BG (बिंबर गली) रूट से भेजा जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: खटीमा एकलव्य विद्यालय को मिला केंद्र का साथ, जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने स्कूल विस्तार के लिए 10 करोड़ का किया ऐलान

Khatima Eklavya Vidyalaya: उत्तराखंड के खटीमा में तीन दिवसीय ‘आदि रंगोत्सव’ की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को याद किया और जनजातीय समाज के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Uttarakhand News: 'जनजातीय रंगोत्सव संस्कृति और गौरव का उत्सव...', पारंपरिक रंग में रंगे CM धामी; कलाकारों के साथ खुद भी ढोल बजाया

CM Dhami on Uttarakhand Aadi Rangotsav: आज 04 अक्टूबर 2026 रविवार को उत्तराखंड के खटीमा में तीन दिवसीय आदि रंगोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर रंगोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकसंगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय विरासत की समृद्ध झलक प्रस्तुत की।

UP News: 'शहर से दूरी अब शिक्षा में नहीं बनेगी बाधा', योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों में 'डिजिटल लाइब्रेरी' पहल को दिया विस्तार

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को एक जनदर्शन सत्र का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा के विस्तार पर प्रकाश डाला और कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित शैक्षणिक केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शहरी-ग्रामीण अंतर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast