Search KhabarFast

Press ESC to close

जम्मू-कश्मीर में तबाही का मंजर...राजौरी में बाढ़ बनी मुसीबत, पुंछ में 4 लोगों की मौत; अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

जम्मू-कश्मीर में तबाही का मंजर...राजौरी में बाढ़ बनी मुसीबत, पुंछ में 4 लोगों की मौत; अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

Jammu & Kashmir floods: जम्मू-कश्मीर में हुई भारी बारिश ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी है। राजौरी में भारी बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। तो वहीं, पुंछ जिलों में रातभर बरसे बादल के कारण 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।इन घटनाओं के बाद प्रशासन, सेना और स्थानीय टीमों द्वारा बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं।

राजौरी जिले में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही

राजौरी जिले में रात करीब 1 बजे से 6 बजे तक 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पर बाढ़ का पानी तेजी से लोगों के घरों तक पहुंच रहा था। जिसके बाद परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। इस बीच, जिला प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की हैं। साथ ही, नदी किनारे और बाढ़ की आशंका वाले इलाकों से दूर रहने के लिए भी कहा है। बता दें, राजौरी में, नागरिक प्रशासन, पुलिस, सेना, SDRF और स्थानीय स्वयंसेवकों की बचाव टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। सभी विभाग हाई अलर्ट पर हैं और वे तत्काल राहत और मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Also read: Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया, महज 12 दिन में 3 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

पुंछ जिले में भी भारी बारिश ने मचाई तबाही

पुंछ जिले के सुरनकोट तहसील से भूस्खलन की खबरें सामने आई है। जिस वजह से चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई अन्य लोग अभी भी लापता हैं। जिनके लिए प्रशासन तलाशी अभियान चला रही है। भारी बारिश के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई गाड़ियां बह गई।

अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

दूसरी तरफ, अमरनाथ यात्रा और वैष्णो देवी यात्रा को खराब मौसम के कारण अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। कटरा और त्रिकुटा पहाड़ियों में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान की आशंका के चलते यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा जलभराव और सड़क अवरोधों से उत्पन्न होने वाली आपात स्थितियों के खतरे को देखते हुए, कटरा के उप-मंडल प्रशासन ने त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के लिए मानसून आपदा प्रबंधन हेतु एक नियंत्रण कक्ष का गठन किया है। जो तहसीलदार कटरा, जतिंदर सिंह के समग्र पर्यवेक्षण में पुलिस, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, बिजली, जल शक्ति, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों के साथ निकट समन्वय में कार्य करेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में पहली बार सजेगा तलवारबाजी विश्व कप का मंच, राजगीर करेगा मेजबानी

Bihar News: बिहार अब अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के मानचित्र पर एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करने जा रहा है। जनवरी 2027 के तीसरे सप्ताह में राजगीर में कैडेट और जूनियर बालक एवं बालिका तलवारबाजी विश्व कप का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगभग 25 से 28 देशों के खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। यह बिहार के लिए पहली बार तलवारबाजी विश्व कप की मेजबानी का अवसर होगा।

Haryana News: पुलिस बूथ के अंदर युवक की बेरहमी से पिटाई, बेहोश होने पर छोड़कर भागे आरोपी

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में एनएचपीसी पुलिस बूथ के अंदर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। दयाल नगर निवासी युवक ने दो लोगों पर उसे पुलिस बूथ के अंदर ले जाकर बुरी तरह पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया था। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Uttarakhand News: CM धामी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पर मनाया इगास पर्व, परिवार को दी शुभकामनाएं

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर उन्हें उत्तराखंड के लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को भी इगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast