Search KhabarFast

Press ESC to close

इंश्योरेंस पॉलिसी है तो सावधान! लोन के नाम पर 2.76 लाख की ठगी, 4 आरोपी दबोचे

इंश्योरेंस पॉलिसी है तो सावधान! लोन के नाम पर 2.76 लाख की ठगी, 4 आरोपी दबोचे

Delhi News: राजधानी दिल्ली में लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर लोन दिलाने के नाम पर 2.76 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर थाना पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, महावीर एन्क्लेव, पालम निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसने वर्ष 2020 में लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी। आर्थिक परेशानी के चलते प्रीमियम जमा नहीं कर पाने पर आरोपियों ने उससे संपर्क किया और पॉलिसी के बदले लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने खुद को बैंक और बीमा अधिकारी बताकर प्रोसेसिंग फीस, GST, फाइल चार्ज और अन्य शुल्क के नाम पर पीड़ित से कई बार पैसे ट्रांसफर करवाए। ठगों ने 41.94 लाख रुपये खाते में जमा होने का फर्जी संदेश भी भेजा और रकम जारी कराने के नाम पर और पैसे मांगे। इस तरह पीड़ित से कुल 2,76,012 रुपये ठग लिए गए।

जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन और तकनीकी सर्विलांस की मदद से गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने पहले Tarif Anwar को गाजियाबाद के लोनी से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर अंसार अहमद, अमित कुमार शर्मा और ओमेश्वर दयाल शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी इंश्योरेंस पॉलिसी धारकों का डेटा जुटाकर उन्हें फोन करते थे और लोन दिलाने का झांसा देते थे। ठगी की रकम म्यूल बैंक खातों के जरिए कई खातों में ट्रांसफर कर गिरोह के सदस्यों के बीच बांटी जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें ठगी से जुड़े चैट, बैंक खातों की जानकारी, लॉगिन क्रेडेंशियल और अन्य डिजिटल सबूत मिले हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के नेटवर्क की जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Crime News: बेंगलुरु में सुबह-सुबह खौफनाक वारदात, कूड़ा बीनने वाले को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर

Crime News: कर्नाटक के बेंगलुरु के गिरिनगर इलाके में एक चौंका देने वाली घटना समाने आई है। बुधवार सुबह दो अनजान बदमाशों ने कथित तौर पर एक 45 साल के कूड़ा बीनने वाले के हाथ-पैर बांध दिए और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह जल गया।

दिल्ली पुलिस पर फिर लगा रिश्वतखोरी का दाग, भलस्वा डेयरी थाने में CBI का छापा, ASI रंगे हाथों दबोचा

Delhi News: राजधानी दिल्ली में खाकी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाने में सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर थाने में तैनात एएसआई रविंद्र भारद्वाज को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, एएसआई रविंद्र भारद्वाज पर आरोप है कि वह एक पारिवारिक मामले को रफा-दफा करने के नाम पर परिवार से रिश्वत की मांग कर रहा था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast