Search KhabarFast

Press ESC to close

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बोलेरो; 6 लोगों की मौत, कई लापता

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बोलेरो; 6 लोगों की मौत, कई लापता

Kishtwar Road Accident: जम्मू कश्मीर में स्वतत्रंता दिवस के मौके पर किश्तवाड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा होग या। जहां एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग लापत हो गए है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे की जांच में जुट गई। 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे दच्छन तहसील के पास यह हादसा हुआ। बोलेरो गाड़ी में सवार होकर डंगडीरू से पक्कल डूल पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी कार अनियिंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी उसके बाद नदी में समा गया। गाड़ी के अंदर 10 लोग सवार थे। जिसमें से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार चार अन्य लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची और कार्य शुरु कर दिया। लापता लोगों की तलाश में राहत बचाव टीम एक अभियान चलाकर उनकी तलाश रही है। हादसे में मृतकों और लापता लोगों की पहचान की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गेस्ट टीचर-HKRN कर्मचारियों पर सुभाष बराला ने दिया बड़ा बयान, लंबित मामलों के जल्द समाधान का दिया भरोसा

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने देशवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं गेस्ट टीचर और HKRN कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे पर भी सरकार के प्रयासों को लेकर अपनी बात रखी। हरियाणवी पहनावे और संस्कृति से लेकर Gen Z तक, सांसद ने कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी।

Independence Day 2026: उत्तराखंड के राज्यपाल ने लोक भवन में फहराया तिरंगा, ‘राष्ट्र प्रथम’ का दिया संदेश

Uttarakhand News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों, अमर शहीदों एवं राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि उनके त्याग, तपस्या और बलिदान से प्राप्त स्वतंत्रता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Uttarakhand News: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया; दो की तलाश युद्धस्तर पर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली में मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast