Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बेतिया में Senco Gold शोरूम में 30-40 करोड़ की लूट, ग्राहक बनकर घुसे 8 हथियारबंद बदमाश

Bihar News: बेतिया में Senco Gold शोरूम में 30-40 करोड़ की लूट, ग्राहक बनकर घुसे 8 हथियारबंद बदमाश

Bihar News:बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया शहर में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। शहर के व्यस्त सुप्रिया रोड स्थित Senco Gold & Diamonds शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर सोने और हीरे के कीमती आभूषण लूट लिए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लूटे गए गहनों की कीमत 30 से 40 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। हालांकि, इस रकम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, करीब आठ अपराधी तीन बाइक पर सवार होकर शोरूम पहुंचे थे। सभी पहले ग्राहक बनकर अंदर दाखिल हुए और कुछ देर तक शोरूम की स्थिति का जायजा लेते रहे। इसके बाद अचानक उन्होंने हथियार निकालकर कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने विरोध करने वाले कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। शोरूम में मौजूद ग्राहकों को एक जगह बैठा दिया गया। कुछ लोगों के हाथ भी बांध दिए गए। अपराधियों ने कर्मचारियों और ग्राहकों के मोबाइल फोन भी छीन लिए, ताकि कोई पुलिस को सूचना न दे सके।

सोने और हीरे के गहने समेटकर फरार

हथियारों के डर से शोरूम में मौजूद लोग सहम गए। इसी दौरान बदमाशों ने शोकेस और स्टोरेज में रखे सोने और हीरे के आभूषण समेट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं

लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी कुमार गौतम, चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय और डीएसपी अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। जिले के कई थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। जांच टीम शोरूम के सीसीटीवी फुटेज और बदमाशों के भागने वाले रास्तों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल पुलिस लूटे गए आभूषणों की सही कीमत और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।           

Also read: SD Pay ऐप के नाम पर 1211 करोड़ का लगाया चूना, 6.52 लाख लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी;12 आरोपी अरेस्ट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Crime News: बेंगलुरु में सुबह-सुबह खौफनाक वारदात, कूड़ा बीनने वाले को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर

Crime News: कर्नाटक के बेंगलुरु के गिरिनगर इलाके में एक चौंका देने वाली घटना समाने आई है। बुधवार सुबह दो अनजान बदमाशों ने कथित तौर पर एक 45 साल के कूड़ा बीनने वाले के हाथ-पैर बांध दिए और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह जल गया।

इंश्योरेंस पॉलिसी है तो सावधान! लोन के नाम पर 2.76 लाख की ठगी, 4 आरोपी दबोचे

Delhi News: राजधानी दिल्ली में लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर लोन दिलाने के नाम पर 2.76 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर थाना पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast