NIA Raid In Jammu Kashmir:राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 10 जगहों पर रेड की है। यह छापेमारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान हैंडलर्स और ओवर ग्राउंड वर्कर्स के सीमा-पार से जुड़े आतंकी साजिश के सिलसिले में की गई है।
यह तलाशी कुपवाड़ा, कुलगाम, बांदीपोरा, बारामूला और सोपोर में हुई है। इसका मकसद आतंकी साजिश से जुड़े सबूत जुटाना और आतंकियों को मदद करने वाले लोगों की भूमिका का पता लगाना।
दर्ज किया गया था मामला
दरअसल, यह मामला श्रीनगर के जकूरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 0024/2026 के तौर पर दर्ज किया गया था। बाद में एनआईए ने इसे 1967 की धारा आर्म्स एक्ट, 1959 की धारा 7 और 25 और 1908 की धारा 4 के तहत RC-02/2026/NIA/JMU के तौर पर दर्ज किया था। मामले में 31 मार्च को एक ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हैंड ग्रेनेड और जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। इसके बाद पाकिस्तानी नागरिकों की गिरफ्तारी हुई और उसकी भूमिका का पता चला।
जांच के बाद कानूनी कार्रवाई संभव
अभी तक की जांच में पाकिस्तान के बैठे लश्कर के हैंडलर्स और स्थानीय साथियों के बीच संबंध उजागर हुआ है। उनका इस्तेमाल घुसपैठ करने वाले आतंकियों के साथ बातचीत, उनकी आवाजाही, उन्हें छिपने, पनाह देन के लिए किया जा रहा था। NIA अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए उनकी गतिविधियों के दायरे को समझने के लिए आर्थिक लेनदेन का भी पता लगा रही है। जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
Also read: 'Project Hawk Eye' के साये में होगी अमरनाथ यात्रा, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और कमांडो ने मिलकर तैयार किया मल्टी-लेयर्ड सुरक्षा ग्रिड