Lashkar Terrirost Eliminated:जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग में शनिवार यानी 5 सितंबर को सेना को बड़ी कामयाबी मिली। यहां सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर यासिर को मार गिराया। बताया जा रहा है कि यासिर पहले लश्कर के सुलेमान मूसा ग्रुप का हिस्सा था लेकिन, लगभग एक साल पहले वह इस ग्रुप से अलग गो गया था।
ग्रुप से अलग होने के बाद यासिर अलग तरीके से काम कर रहा था और यूसमर्ग इलाके में लश्कर के एक प्रमुख कमांडर के तौर पर सक्रिय था। सेना बल लंबे समय से उसकी गतिविधि पर नजर बनाए हुए थी।
सुरक्षाबलों ने आतंकी को किया ढेर
शनिवार यानी 5 सितंबर यूसमर्ग में आर्मी और यासिर के बीच आमना-सामना हुआ। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने यासिर को ढेर कर दिया। यूसमर्ग में हुई यह मुठभेड़ आतकंवाद विरोधी गतिविधियों का हिस्सा है। अब सुरक्षा एजेंसियां यासिर के नेटवर्क लश्कर के दूसरे आतंकियों से उसके संपर्क और हाल की किसी आतंकी गतिविधि की योजना बनाने या उसे अंजाम देने में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।
शुक्रवार को मारा गया था आतंकी
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को सेना और अन्य सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तानी नागरिक होने के संदिग्ध एक आतंकी को ढेर कर दिया था। इलाके में एक अन्य संदिग्ध आतंकी के छिपे होने की संभावना थी। जिसे लेकर सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी था।
Also read: Jammu Kashmir News: डोडा के भलेसा के सेरू इलाके में फटा बादल, भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट