Lashkar Commander Latif Bhat: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के जुंगलपोरा में आज 18 नवंबर 2026 बुधवार सुबह आतंकवादियों और राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों की एक जॉइंट टीम के बीच एनकाउंटर हुआ। ताजा जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने आतंकी लतीफ फट एक बार फिर सुरक्षा बलों के निशाने पर आ गया है। सुरक्षा बलों ने आतंकी को सरेंडर करने का मौका दिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों और आतंकी की वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हुई है, जिसमें पुलिस ने आतंकी को अपने आप को उनके हवाले करने को कहा है। फिलहाल, इलाके में दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। साथ ही, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम मिलकर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है।
बता दें, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उमर निसार डार, जो सोमवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में मारा गया था, ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) के जवानों पर हमले से पहले 10 नवंबर को कई जगहों पर रेकी की थी। राज्य पुलिस द्वारा शेयर किए गए CCTV फुटेज के अनुसार, आरोपियों ने टारगेट की पहचान करने और सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बनाने के लिए मीर बार, अखरान, हबलिश और किलम में रेकी की थी।
Also read: Kulgam encounter : कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर
उमर निसार डार ने लतीफ भट के साथ मिलकर CRPF नाका पर किया हमला
दरअसल, 11 नवंबर को, उमर निसार डार ने LeT कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर अखरान में CRPF नाका पर हमला किया और फिर मौके से भाग गया। 10 और 11 नवंबर के CCTV फुटेज के एनालिसिस के दौरान, सिक्योरिटी एजेंसियों को पता चला कि उमर निसार डार और लतीफ भट दोनों पहचानी गई जगहों पर लगे कई CCTV कैमरों में कैद हो गए थे। फुटेज में अखरान हमले के बाद जासूसी करते और फिर भागते समय उनकी हरकतें रिकॉर्ड हुई थीं। उमर निसार डार के गायब होने के बाद, उसके परिवार ने पुलिस स्टेशन कुलगाम में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान, जांच एजेंसियों को पता चला कि उमर पिछले पांच से छह महीनों से LeT कमांडर लतीफ भट को पनाह और मदद दे रहा था।
मामले की जांच में पता चला कि अखरान घटना के तुरंत बाद, उमर निसार डार TRF संगठन में शामिल हो गया। हमले की जगह से भागने के बाद, उमर निसार डार और लतीफ भट दोनों को सोमवार को लारू में सिक्योरिटी फोर्स ने रोक लिया। इसके बाद हुए एनकाउंटर में उमर निसार डार मारा गया। LeT कमांडर लतीफ भट की तलाश जारी है। मालूम हो कि 11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली चला दी, जिसमें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के तीन जवान घायल हो गए।