Search KhabarFast

Press ESC to close

Dev Uthani Ekadashi 2026: आज देवउठनी एकादशी पर करें ये खास उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि; माना रहेगा भगवान श्रीहरि का आर्शीवाद

Dev Uthani Ekadashi 2026: आज देवउठनी एकादशी पर करें ये खास उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि; माना रहेगा भगवान श्रीहरि का आर्शीवाद

Dev Uthani Ekadashi Upay: हिंदू धर्म में एकादशी के दिन का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। वैसे तो सालभर में कुल 24 एकादशियां आती हैं, लेकिन अधिक मास के जुड़ने से इसकी संख्या 26 हो जाती है। हालांकि, इन सभी एकादशियों का अपना अलग स्थान है। ठीक उसी तरह हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का शुभ माना जाता है। यह वह समय है जब भगवान श्रीहरि विष्णु 4 महीने की योग निद्रा से जागते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन से शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्य शुरु हो जाते है।

शास्त्रों में इस दिन को बेहद पवित्र और शुभ माना गया है। इसी दिन तुलसी विवाह भी कराया जाता है। ऐसे में इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी अच्छे फल दे जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन कुछ उपायों को करने से जीवन से सभी कष्टों को नाश होता है। घर-परिवार में सुख-शांति-समृद्धि बनी रहती है। बता दें, देवउठनी एकादशी आज 20 नवंबर को मनाई जा रही है। ऐसे में चलिए इस दिन के शुभ-मुहूर्त से लेकर उन उपायों के बारे में जानते है, जिनसे जीवन में खुशहाली छाई रहेगी।  

देवउठनी एकादशी की तिथि

हिंदू धर्म में हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस दिन को देवोत्थानी एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस तिथि की शुरुआत 20 नवंबर की सुबह 7:15 बजे होगी, जिसका समापन अगले दिन 21 नवंबर की सुबह 6:31 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी और इसी दिन व्रत भी रखा जाएगा।   

Also read: Dev Deepawali 2026: दीपदान से लेकर अन्नदान तक...देव दीपावली पर इन चीजों के दान से घर में होती है बरकत, यहां जानें किन वस्तुओं से बचना चाहिए

देवउठनी एकादशी का पूजा मुहूर्त  

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 5:01 से 5:44 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:45 से दोपहर 12:28 बजे तक 
गोधूलि मुहूर्त - शाम 5:26 से 5:52 बजे तक

देवउठनी एकादशी के दिन व्रत का समय

व्रत रखने की तारीख - 20 नवंबर 
व्रत पारण - 21 नवंबर, दोपहर 1:11 से 3:18 बजे तक

तुलसी विवाह की तिथि

तुलसी विवाह - 21 नवंबर, शनिवार (प्रदोष काल)

देवउठनी एकादशी क्यों मनाई जाती है?

पौराणिक कथा के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल एकादशी के दिन भगवान विष्णु शंखासुर का वध करने के बाद क्षीरसागर में योग निद्रा में चले गए थे। भगवान की योग निद्रा 4 महीनों की थी, जिसे चातुर्मास कहते हैं। इस दौरान सृष्टि के संचालन भगवान शिव करते है। हालांकि इन 4 महीनों के लिए शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। जिसके बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन शंख, घंटियों और मंत्रों के साथ श्रीहरि को जगाया जाता है। इस दिन को ही देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन से सभी शुभ कार्य फिर से शुरु हो जाते है।

देवउठनी एकादशी पर करें ये खास उपाय

1. विवाह की बाधा दूर करने के लिए

विवाह की बाधा दूर करने के लिए एक पीला धागा या हल्दी लगा कलावा लें। अपने मन में अपनी मनोकामना को बोलते हुए कलावे में 7 गांठें लगाएं। इसके बाद तुलसी विवाह के दौरान पूजा करते समय इसे तुलसी के पौधे के तने पर बांध दें। फिर कच्चे दूध में केसर और गंगाजल मिलाकर अर्पित करें।

2. संतान के दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए

संतान के दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और तुलसी माता की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें इलायची का जोड़ा अर्पित करें। पूजा पूरी होने के बाद इलायची के जोड़े को प्रसाद के रूप में अपनी संतान को ग्रहण करने के लिए दें।

3. धन और समृद्धि के लिए

धन और समृद्धि के लिए के सिक्के और कौड़ी का उपाय सबसे शुभ माना जाता है। इसके लिए तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु की पूजा करें। इस दौरान पूजा में सिक्के और कौड़ियां रखना न भूलें। पूजा पूरी होने के बाद सिक्के और कौड़ियों को अपनी तिजोरी में या उस जगह रखें जहां आप धन रखते है। ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 19 November 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि को मिलेगी तरक्की, सिंह पर बरसेगी खुशियां; जानें 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 19 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आज का दिन यानी गुरूवार कई राशियों के लिए नए अवसर और खुशियां लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। वहीं कर्क राशि वालों के लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। सिंह राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं। कुछ राशियों को स्वास्थ्य, पारिवारिक रिश्तों और आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Dev Deepawali 2026: दीपदान से लेकर अन्नदान तक...देव दीपावली पर इन चीजों के दान से घर में होती है बरकत, यहां जानें किन वस्तुओं से बचना चाहिए

Dev Deepawali Daan: दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पांच दिवसीय पर्व के ठीक 15 दिन बाद देवताओं की दिवाली आती है, जिसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। इस दिन गंगा जैसी पवित्र नदियों में स्नान, दीपदान के साथ अन्य दान का विशेष महत्व है। जिससे घर-परिवार में सुख-शांति-समृद्धि बनी रहती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast