Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसारन घाटी अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है। यहां 2025 में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। एक बार फिर इस घाटी से बड़ी खबर सामने आई है।
बैसारन इलाके की घाटी को मिनी स्विट्जरलैंड" कहा जाता है, उसे नया रूप दिया जा रहा है। इस खूबसूरत पर्यटन स्थल तक पहुंचने के लिए अब एक मोटर-योग्य सड़क बनाई जा रही है। ₹6.09 करोड़ की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना की आधारशिला पहलगाम के विधायक अल्ताफ अहमद वानी ने रखी।
लोगों को आने-जाने में सुविधा
बैसारन पहलगाम से करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित है; नई सड़क इसे सर्किट रोड से कनेक्ट करेगी। इस परियोजना को नाबार्ड की फंडिंग से PWD पहलगाम द्वारा किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि काम पूरा होने में दो से तीन साल लगेंगे। पूरा होने पर, यह परियोजना पर्यटकों को ट्रेकिंग या टट्टू की के अलावा विकल्प देगी। अभी, पर्यटकों को इस घास के मैदान तक पहुंचने के लिए या तो ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर करीब 4 किलोमीटर पैदल चलना होता है या टट्टू किराए पर लेने पड़ते हैं।
Also read: जम्मू के रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, पहाड़ से गिरी बस, 16 यात्रियों की मौत