Threat To Kashmiri Pandit:कश्मीरी पंडितों को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। 15 दिनों के भीतर दूसरी बार थ्रेट नोट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आतंकी संगठन की तरफ से धमकी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि हम आपकी हर हरकत पर नजर रख रहे हैं।
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट नाम के आतंकी संगठन की तरफ से दी गई धमकी में कहा गया है कि वह निगरानी में हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर से जुड़े RSS के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाले लोगों को निशाना बनाया गया है। धमकी में आगे कहा गया है कि मुसीबत तब आती है, जब उसे आना होता है।
कश्मीरी पंडितों को दी गई धमकी
धमकी देते हुए आगे कहा गया है कि कश्मीरी पंडितों को पहले ही चेतावनी दी थी कि वह इस गैर-कानूनी शासन के लिए बलि का बकरा ना बने या मोहरे के तौर पर काम न करें। वरना अंजाम भुगतना होगा। हम यह भी साफ करना चाहते हैं कि उन कश्मीरी पंडितों के खिलाफ नहीं जो घाटी में ही रहे और पूर्व गर्वनर जगमोहन के झूवे वादें में नहीं आए। वह पंडित सुरक्षित है और कोई उनका विरोध नहीं करता।
पहले भी दी गई धमकी भरी चिट्ठी
यह पहला मौका नहीं जब कश्मीरी पंडितों को धमकी दी गई है। इससे पहले भी यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल ने धमकी दी थी। भारतीय खुफिया विभाग यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट को पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक मुखौटा मानती है। 7 अगस्त 2026 को यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट के नाम से जारी एक ऐसी ही धमकी भरे नोट में छह कश्मीरी पंडितों के नाम और फोन नंबर दिए थे। साथ ही उनके परिवारों, काम करने वाली जगह और ठिकानों के बारे में जानकारी होने का दावा किया था।
Also read: 22 अप्रैल 2025 जब दहला था पहलगाम, आज भी कांपती है रूह; बरसी पर पर्यटन स्थलों से LOC तक सख्त निगरानी