Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: CM धामी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पर मनाया इगास पर्व, परिवार को दी शुभकामनाएं

Uttarakhand News: CM धामी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पर मनाया इगास पर्व, परिवार को दी शुभकामनाएं

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर उन्हें उत्तराखंड के लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को भी इगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोक आस्थाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान और पूर्वजों से प्राप्त परंपराओं को संजोने का संदेश देता है। इगास का पर्व उत्तराखंड के जनजीवन में विशेष स्थान रखता है और प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोकपरंपराएं केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एकता, सामूहिकता और आपसी प्रेम का भी प्रतीक हैं। इगास जैसे लोकपर्व हमें अपनी जड़ों, अपनी मिट्टी और अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। इन पर्वों के माध्यम से नई पीढ़ी को भी अपनी लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत से परिचित होने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोककला, लोकभाषाओं और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इगास जैसे लोकपर्वों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने से हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है तथा देश-दुनिया में उत्तराखंड की विशिष्ट लोकपरंपराओं का प्रचार-प्रसार भी हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज तथा डॉ धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में पहली बार सजेगा तलवारबाजी विश्व कप का मंच, राजगीर करेगा मेजबानी

Bihar News: बिहार अब अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के मानचित्र पर एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करने जा रहा है। जनवरी 2027 के तीसरे सप्ताह में राजगीर में कैडेट और जूनियर बालक एवं बालिका तलवारबाजी विश्व कप का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगभग 25 से 28 देशों के खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। यह बिहार के लिए पहली बार तलवारबाजी विश्व कप की मेजबानी का अवसर होगा।

Haryana News: पुलिस बूथ के अंदर युवक की बेरहमी से पिटाई, बेहोश होने पर छोड़कर भागे आरोपी

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में एनएचपीसी पुलिस बूथ के अंदर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। दयाल नगर निवासी युवक ने दो लोगों पर उसे पुलिस बूथ के अंदर ले जाकर बुरी तरह पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया था। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast