Search KhabarFast

Press ESC to close

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में सियासी घमासान, BJP की उमर अब्दुल्ला को चुनौती

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में सियासी घमासान, BJP की उमर अब्दुल्ला को चुनौती

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष के नेता और बीजेपी नेता सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को बड़ी चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के लिए राज्य का दर्जा बहाल करना ही सबसे बड़ा मुद्दा है, तो मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को इस्तीफा देकर इसी मुद्दे पर दोबारा जनता के बीच जाना चाहिए। सुनील शर्मा ने कहा कि अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस में हिम्मत है तो उमर अब्दुल्ला इस्तीफा दें और केवल राज्य के दर्जे की बहाली के मुद्दे पर नए सिरे से विधानसभा चुनाव लड़ें। उन्होंने दावा किया कि जनता चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस को उसकी वास्तविक स्थिति बता देगी। सुनील शर्मा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर आरोप लगाया कि पार्टी सरकार की कथित नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए राज्य के दर्जे के मुद्दे को प्रमुखता दे रही है।

चुनावी वादों को लेकर भी साधा निशाना

बीजेपी नेता ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जनता से कई बड़े वादे किए थे। इनमें 200 यूनिट मुफ्त बिजली, स्मार्ट मीटर नहीं लगाने, 10 किलो राशन, एक लाख नौकरियां और अनुच्छेद 370 की बहाली जैसे मुद्दे शामिल थे। शर्मा ने सवाल उठाया कि अब इन वादों पर चर्चा के बजाय राज्य के दर्जे को सबसे बड़ा मुद्दा बताया जा रहा है। उन्होंने इसे सरकार की कथित विफलताओं से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया।

रोजगार के मुद्दे पर भी हमला

सुनील शर्मा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के बुधवार को जम्मू और श्रीनगर में बीजेपी कार्यालयों के बाहर प्रस्तावित शांतिपूर्ण प्रदर्शन के समय पर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन बीजेपी के प्रस्तावित सचिवालय घेराव से ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है। बीजेपी ने यह कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर के युवाओं से जुड़े रोजगार के मुद्दे पर घोषित किया है।

25 हजार नौकरियों को लेकर लगाए आरोप

शर्मा ने दावा किया कि आउटसोर्सिंग और संविदा व्यवस्था के कारण करीब 25 हजार रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे भर्ती प्रक्रिया में योग्यता और पारदर्शिता पर असर पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रोजगार देने में नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं की सिफारिशों को कथित तौर पर ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से रोजगार और चुनावी वादों पर जवाब देने की मांग की और कहा कि जनता का ध्यान असली मुद्दों से नहीं भटकाया जाना चाहिए।

Also read: 'आपकी हर हरकत पर नजर है...' कश्मीरी पंडितों को किसने दी धकमी, पूरे इलाके में बढ़ाई गई सेना की तैनाती 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast