Bihar News:बिहार के समस्तीपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर डाला। वजह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से गुस्साई महिला ने 4 साल की मासूम की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
वहीं, पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बच्ची की पहचान मोहम्मदपुर बिरौली गांव के वार्ड-12 के निवासी राजू पासवान की बेटी सुहानी कुमारी के रूप में हुई है। जबकि आरोपी महिला का नाम रीना कुमारी है।
पुलिस ने लिया एक्शन
बच्ची के पिता राजू पासवना ने कहा कि छठ पूजा के लिए सभी लोग घाट पर गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी रीना कुमारी घर में पूजा का प्रसाद तैयार कर रही थी। इस बीच महिला की बेटी सुहानी ने पकवान को हाथ लगा दिया, जिसे प्रसाद जूठा होना माना गया। इससे नाराज होकर रीना ने बच्ची की पिटाई कर दी। जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। बच्ची को बेहोश होता देख उसे नर्सिंग होम भर्ती कराया गया लेकिन, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, पुलिस के मुताबिक अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बच्चे की मौत पिटाई से लगी चोट के कारण या किसी अन्य वजह से हुई है।
पिता का रो-रो कर हाल खराब
बेटी की मौत के बाद पिता राजू पासवान का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि ऐसी पूजा का क्या फायदा, जब उनकी बेटी दुनिया में ना रहे। अब ऐसी पत्नी की कोई जरूरत नही, वह अपने बच्चों को अकेले ही पाल लेंगे। राजू पासवान के तीन बच्चे है, इनमें शिवानी कुमारी, सुहानी कुमारी और राज कुमार हैं। सुहानी की मौत के बाद दुखों के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Also read: अनंत सिंह को बड़ा झटका!, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, अब करना ही होगा सरेंडर