Search KhabarFast

Press ESC to close

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत! दो SPO की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिला शव

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत! दो SPO की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिला शव

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दो अलग-अलग घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। किश्तवाड़ जिले में बुधवार से लापता दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) के शव गुरुवार सुबह बरामद हुए हैं। दोनों जवानों की गोलियों से छलनी हालत में लाश मिली।

वहीं, कुलगाम जिले में CRPF के जवानों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद सुरक्षा बलों ने अलग-अलग इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। किश्तवाड़ जिले के दूर-दराज के दच्छन इलाके में गुरुवार सुबह दो लापता SPO के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान बाबी चंद (57) और रशपाल कुमार (45) के रूप में हुई है। दोनों दच्छन के कियार गांव में स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात थे।

अधिकारियों के मुताबिक, दोनों जवान बुधवार को अपने कैंप से धरना-मारवाह स्थित आर्मी पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे लापता हो गए थे। गुरुवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच उनकी गोलियों से छलनी बॉडी बरामद हुई। घटना के बाद दोनों जवानों के सर्विस हथियार भी गायब मिले हैं। इस वजह से मामले में आतंकवादी या मिलिटेंट एंगल की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

किश्तवाड़ MLA शगुन परिहार ने जताया दुख

दो SPO की हत्या पर किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार ने दुख जताया है। उन्होंने ANI से बातचीत में बताया कि दोनों जवानों के शव सुबह करीब 8 और 9 बजे बरामद किए गए। शगुन परिहार ने पाकिस्तान पर इलाके में अशांति फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह घटना की जानकारी मिलने के बाद दक्षिणी इलाके के लिए रवाना हो गई थीं। सुरक्षा बल भी इलाके में सक्रिय हैं और घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एक करोड़ दो, वरना मौत! रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को कैथल पुलिस ने दबोचा

Haryana News: हरियाणा के कैथल में पुलिस ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रंगदारी की रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। वीरवार सुबह एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम और आरोपियों के बीच पाडला-गुहणा रोड पर मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों आरोपियों को पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरकिरत सिंह और कर्मबीर सिंह निवासी जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में दोस्ती का खौफनाक अंत! युवक की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के गांव जाजल टोंकी में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और संजय के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। परिजनों ने पीट-पीटकर जान लेने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast