Search KhabarFast

Press ESC to close

अनंतनाग में लालचौक पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन शुरू

अनंतनाग में लालचौक पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन शुरू

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बुधवार यानी 22 जुलाई को आतंकियों ने कायराना हमला किया। हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद गो हो गया। अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में यह हमला हुआ। हमले के बाद आतंकियों की तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, यह हमला 12:30 के करीब अनंतनाग के लालचौक के पास हुआ। उनके मुताबिक अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात हेड कॉन्सटेबल आशिक हुसैना को गोली लगी। हालांकि, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद सुरक्षबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावरों का पता लगाने के लिए ऑपरेशन लॉन्च किया है।

दहशत फैलाने की कोशिश

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आर्मी ने आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इससे आतंकी घटनाओं में काफी कमी आई है और ऐसे हमले भी कम हुए हैं। ऐसे में आतंकवादी अचानक हमला करके दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।      

Also read: Amarnath Yatra 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, हेल्थ सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य; यहां देखें पूरी गाइडलाइंस

टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी

अनंतनाग में हुए हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फोर्स के फाल्कन दस्ते ने ली है। टीआरएफ की स्थापना लश्कर-ए-तैयबा ने पाकिस्तानी सहयोग से साल 2019 में की थी। भारत सरकार ने पांच जनवरी 2023 को टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित किया था।  
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: खटीमा एकलव्य विद्यालय को मिला केंद्र का साथ, जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने स्कूल विस्तार के लिए 10 करोड़ का किया ऐलान

Khatima Eklavya Vidyalaya: उत्तराखंड के खटीमा में तीन दिवसीय ‘आदि रंगोत्सव’ की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को याद किया और जनजातीय समाज के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Uttarakhand News: 'जनजातीय रंगोत्सव संस्कृति और गौरव का उत्सव...', पारंपरिक रंग में रंगे CM धामी; कलाकारों के साथ खुद भी ढोल बजाया

CM Dhami on Uttarakhand Aadi Rangotsav: आज 04 अक्टूबर 2026 रविवार को उत्तराखंड के खटीमा में तीन दिवसीय आदि रंगोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर रंगोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकसंगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय विरासत की समृद्ध झलक प्रस्तुत की।

UP News: 'शहर से दूरी अब शिक्षा में नहीं बनेगी बाधा', योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों में 'डिजिटल लाइब्रेरी' पहल को दिया विस्तार

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को एक जनदर्शन सत्र का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा के विस्तार पर प्रकाश डाला और कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित शैक्षणिक केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शहरी-ग्रामीण अंतर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast