Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan Crime: पंचायत चुनाव से पहले दो गुटों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत; गांव में भारी पुलिस बल तैनात
Nov 16, 2026

Rajasthan Crime: राजस्थान के धौलपुर जिले में पंचायत चुनाव से पहले चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। जिले के बरौली गांव में दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई, जिसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पीतम मीणा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। वहीं, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शुरुआत में परिजनों ने शव को मोर्चरी ले जाने से भी इनकार कर दिया और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

और भी...
Rajasthan News: राजस्थान में 235 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, 9 बनेंगे DSP; 73 पैरा-खिलाड़ी भी शामिल
Nov 08, 2026

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने पदक जीतने वाले 235 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इनमें 73 पैरा-खिलाड़ी भी शामिल हैं। खास बात यह है कि चयनित खिलाड़ियों में से 9 को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जबकि अन्य खिलाड़ियों को अलग-अलग सरकारी विभागों में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

और भी...
राजस्थान के 13 जिले अकालग्रस्त घोषित, आपदा राहत विभाग ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट
Oct 27, 2026

Rajasthan Drought: राजस्थान के 13 जिले अकालग्रस्त घोषित कर दिए गए हैं। बता दें की आपदा राहत विभाग ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी हैं। वहीं रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अकालग्रस्त का ऐलान किया हैं। इसके साथ ही अब 53 तहसीलों को सूखे की चपेट में बताया गया है। इन 13 जिलों में विशेष अभियान चलेगा, जिन्हें अकालग्रस्त माना गया है।

और भी...
राजस्थान के चूरू में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 सहित 6 लोगों ने गवाई जान
Oct 24, 2026

Rajsthan Road Accident: राजस्थान के चूरू में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमे एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें की यह हादसा कार तेज चलाने के कारण बताया जा रहा हैं। कार की रफ़्तार इतनी तेज थी की वो आगे जा रही ट्रक में जा घुसी।

और भी...
Rajasthan News: जयपुर के पास NH-48 पर भीषण सड़क हादसा, मिनीबस-ट्रेलर की टक्कर में 3 की मौत, 19 घायल
Oct 24, 2026

Rajasthan News: राजस्थान में जयपुर के पास बगरू में नेशनल हाईवे-48 (NH-48) पर शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। खाटू श्याम से सालासर जा रही एक मिनीबस (ट्रैवलर) की ट्रेलर से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। घायलों में से सात को बेहतर इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल रेफर किया गया है।

और भी...
Rajasthan News: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पुलिया से नीचे गिरी ट्रैवलर; 8 की मौत, 15 से अधिक घायल
Oct 17, 2026

Kota Accident:राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हो गया जहां एक एक ट्रैवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे बरसाती नाले में जा गिर गई। इस हादसे में करीब 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुट गई।

और भी...
Air India की फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
Oct 14, 2026

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान से हाईजैक का संकेत देने वाला स्क्वॉड 7500 कोड भेजा गया था।

और भी...
Rajasthan News: हरियाणा निवासी पूर्व BJP विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या, लाठी-पत्थरों से किया हमला
Oct 12, 2026

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना विधानसभा सीट से पूर्व BJP विधायक अतर सिंह भड़ाना की ग्रामीणों के साथ हुए हिंसक संघर्ष के दौरान मौत हो गई। 11 अक्टूबर को भौंड़ा गांव में स्थित क्रशर प्लांट के पास उन पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किए जाने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल भड़ाना को इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

और भी...
Rajasthan Panchayat Chunav 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान, चार चरणों में होगी वोटिंग
Oct 03, 2026

राजस्थान में पंचायत चुनाव का शनिवार को ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य के 41 जिलों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे।

और भी...
Rajasthan News: कृषि क्षेत्र में कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम, CCS NIAM और MSDE के बीच हुआ MoU
Sep 29, 2026

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में कृषि क्षेत्र में कौशल विकास, उद्यमिता और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में CCS राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान (CCS NIAM), जयपुर और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE), भारत सरकार के बीच महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर माननीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उनकी ओर से मंत्रालय के निदेशक अमित मीणा, IAS ने कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करते हुए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया।

और भी...
राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 5 पार्षदों ने बदला अपना पाला; भाजपा प्रत्याशी अनुसुईया गोस्वामी बनीं नई महापौर
Sep 25, 2026

कोटा महापौर चुनाव 2026 में भाजपा की अनुसूया गोस्वामी ने कांग्रेस की सुनीता सुमन को हराकर नई महापौर का पद हासिल कर लिया है। यह परिणाम 25 सितंबर को कोटा नगर निगम के 100 सदस्यों द्वारा आयोजित मतदान के बाद सामने आया।

और भी...
Rajasthan Mayor Election 2026: भाजपा के खाते में उदयपुर-पाली-अलवर, यहां देखें कांग्रेस का हाल
Sep 21, 2026

राजस्थान शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में, भाजपा ने जयपुर नगर निगम बोर्ड में बहुमत हासिल किया। 146 वार्डों में से, जहां परिणाम घोषित किए गए, भाजपा ने 78 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 53 सीटें मिलीं और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 15 वार्ड जीते। इसके बाद सबकी नजरें महापौर चुनाव पर है।

और भी...
19 सीटें जीतीं, फिर भी मायावती नाराज, राजस्थान निकाय चुनाव पर बसपा प्रमुख का बड़ा बयान; बोली - बेहतर रिजल्ट आता, अगर...
Sep 15, 2026

Mayawati on Rajasthan Nikay Chunav 2026: राजस्थान के निकाय चुनावों में इस बार भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली है। इस चुनाव में भाजपा को कुल 37,35,567 वोट मिले, जबकि कांग्रेस ने 36,35,952 वोट हासिल किए। आम आदमी पार्टी को 49,829 वोट मिले। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP) को 30,179 वोट मिलें। इसी के साथ BSP 19 पार्षद सीटें जीती, जिस पर पार्टी की प्रमुख मायावती का बयान भी सामने आया है

और भी...
राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट में BJP के शानदार प्रदर्शन से गदगद हुए CM भजनलाल, बोले - PM मोदी को मिला Gen Z का साथ
Sep 14, 2026

CM Bhajanlal Sharma on Nagar Nigam Election: राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे है। ताजा अपडेट के अनुसार, BJP और कांग्रेस के बीच काटे की टक्कर देखने को मिली। कई नगर निकायों में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपना झंडा गाड़ दिया है।

और भी...
Rajasthan Nikay Chunav: भाजपा को अपने गढ़ में मिली करारी शिकस्त, वसुंधरा राजे के क्षेत्र में कांग्रेस की जीत
Sep 14, 2026

Rajasthan Local Body Elections: राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा को अपने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ यानी झालावड़ करारी हार का सामना करना पड़ा और कांग्रेस को जबरदस्त जीत मिली है।

और भी...
Rajasthan Nikay Chunav Results 2026: 1502 सीटों पर BJP का कब्जा, कांग्रेस भी दे रही कड़ी टक्कर; यहां देखें राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में कौन सबसे आगे
Sep 14, 2026

Rajasthan Local Body Election Result Update: राजस्थान में 309 नगरीय निकायों, जिसमें नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका शामिल हैं, के चुनाव दो चरणों में कराए गए थे। पहले चरण के लिए 09 सितंबर 2026 को 162 निकायों में और दूसरे चरण के लिए 11 सितंबर 2026 को 147 निकायों में वोट डाले गए। यानी दोनों चरणों मे कुल 10,167 वार्डों में मतदान हुए। वहीं, इसका रिजल्ट आज 14 सितंबर को घोषित किया जाएगा।

और भी...
Jaipur Murder Case: रात में पिता बना हैवान, पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, जानें इस खौफनाक कत्ल की वजह
Sep 12, 2026

जयपुर के करधनी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, राहुल झा नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बेटियों के खाने में जहर मिला दिया।

और भी...
रात को सोते समय पत्नी समेत तीनों बेटियों को दी खौफनाक मौत, फिर बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ कातिल पति
Sep 11, 2026

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

और भी...
रात को सोते समय पत्नी समेत तीनों बेटियों को दी खौफनाक मौत, फिर बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ कातिल पति
Sep 11, 2026

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

और भी...

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast