Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan Crime: पंचायत चुनाव से पहले दो गुटों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

Rajasthan Crime: पंचायत चुनाव से पहले दो गुटों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

Rajasthan Crime: राजस्थान के धौलपुर जिले में पंचायत चुनाव से पहले चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। जिले के बरौली गांव में दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई, जिसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पीतम मीणा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। वहीं, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शुरुआत में परिजनों ने शव को मोर्चरी ले जाने से भी इनकार कर दिया और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के मुताबिक, घटना सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव की है। यहां पंचायत चुनाव से जुड़ी पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान कथित तौर पर एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से पीतम मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोली लगने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

SP विकास सांगवान ने संभाला मोर्चा, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

घटना के बाद धौलपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) विकास सांगवान भी पुलिस बल के साथ बरौली गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की। गांव में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और कोई अप्रिय घटना न हो। SP विकास सांगवान ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें पीतम मीणा की गोली लगने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल संदिग्ध लोगों की पहचान कर उनकी सूची तैयार कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, गांव में पुलिस तैनात

युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने फायरिंग में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने शुरुआत में शव को मोर्चरी ले जाने से मना कर दिया था। पुलिस अधिकारियों की समझाइश और बातचीत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। इसके बाद मृतक के शव को सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, महिला और 15 साल के बच्चे की मौत; 8 लोगों का रेस्क्यू

Kanpur Fire: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। राधिका अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर स्थित पार्किंग एरिया में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में एक महिला और 15 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग बिल्डिंग के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और धुएं से घिरी इमारत में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Uttarakhand News: एक तरफ जनता की शिकायतें, दूसरी तरफ नन्हे चैंपियंस का सम्मान! CM धामी का दिखा अलग अंदाज

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में नजर आए। सीएम धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड और अपने निजी आवास पर जनता और जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही, राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले दो होनहार छात्रों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने गृह क्षेत्र में पहुंचकर आम जनता और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। लोहियाहेड हेलीपैड से लेकर अपने निजी आवास तक, सीएम ने हर फरियादी की बात को बेहद गंभीरता से सुना।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast