Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan News: हरियाणा निवासी पूर्व BJP विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या, लाठी-पत्थरों से किया हमला

Rajasthan News: हरियाणा निवासी पूर्व BJP विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या, लाठी-पत्थरों से किया हमला

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना विधानसभा सीट से पूर्व BJP विधायक अतर सिंह भड़ाना की ग्रामीणों के साथ हुए हिंसक संघर्ष के दौरान मौत हो गई। 11 अक्टूबर को भौंड़ा गांव में स्थित क्रशर प्लांट के पास उन पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किए जाने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल भड़ाना को इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

जानकारी के मुताबिक, यह घटना भरतपुर जिले के वैर थाना क्षेत्र के भौंड़ा गांव में हुई। रविवार शाम करीब 6 बजे  अतर सिंह भड़ाना अपने क्रशर प्लांट और खनन लीज से जुड़े स्थल पर पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों और उनके पक्ष के लोगों के बीच विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोगों ने भड़ाना और उनके साथ मौजूद लोगों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। हमले में अतर सिंह भड़ाना गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में उनके सहयोगी और सुरक्षाकर्मी गगन शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खनन और रास्ते को लेकर पुराना विवाद

जानकार के अनुसार, क्रशर प्लांट के संचालन, खनन लीज और वहां तक पहुंचने वाले रास्ते को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और प्लांट संचालक पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ ग्रामीणों ने खनन गतिविधियों और रास्ते को लेकर आपत्तियां जताई थीं। इसी विवाद के बीच रविवार को फिर तनाव बढ़ा और हिंसक झड़प हो गई। हालांकि, घटना के दौरान क्या हुआ और हिंसा की शुरुआत किस पक्ष की ओर से हुई, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी

हरियाणा के रहने वाले थे अतर सिंह भड़ाना

अतर सिंह भड़ाना मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। उन्होंने राजस्थान की बयाना विधानसभा सीट से 2003 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था और 2008 तक विधायक रहे। राजस्थान के भरतपुर क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पहचान रही है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttar Pradesh News: यूपी के 1.21 करोड़ पेंशनधारकों को तोहफा, योगी सरकार ने 1000 से बढ़ाकर 1500 की राशि

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश में बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार तीन प्रमुख सामाजिक पेंशन योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि बढ़ाने की तैयारी कर रही है। प्रस्ताव के अनुसार, अभी लाभार्थियों को हर महीने मिलने वाली 1,000 रुपये की पेंशन को बढ़ाकर 1,500 रुपये किया जा सकता है। इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति मिलने की खबर

Uttarakhand News: हरिद्वार में कैबिनेट बैठक से पहले CM धामी ने मंत्रियों संग की गंगा पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की निरंतर सार्वजनिक सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की। मुख्यमंत्री ने मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- जो बचा है, वह भी गंवा देंगे

Yogi Adityanath Lashesh Out On Congress: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पार्टी इसी तरह का व्यवहार करती रही, तो उसके पास जो कुछ भी बचा है, वह भी गंवाना पड़ सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast