Search KhabarFast

Press ESC to close

Jaipur Murder Case: रात में पिता बना हैवान, पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, जानें इस खौफनाक कत्ल की वजह

Jaipur Murder Case: रात में पिता बना हैवान, पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, जानें इस खौफनाक कत्ल की वजह

Jaipur Murder Case: जयपुर के करधनी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, राहुल झा नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बेटियों के खाने में जहर मिला दिया। इसके बाद उसने पत्थर से चारों के सिर और चेहरे पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस को शुरुआती जांच में हत्या की साजिश पहले से रचे जाने का शक है। पश्चिम DCP प्रशांत किरण के मुताबिक, गोविंद वाटिका में 45 वर्षीय राहुल झा ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी गीता झा, 22 वर्षीय बेटी नंदनी, 17 वर्षीय राधिका और 14 वर्षीय बेटी गिरिश उर्फ गौरी की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं और FSL टीम की मदद से जांच की जा रही है। मामले में आरोपी के भाई संजय कुमार झा की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

क्या थी हत्या की वजह?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राहुल पर काफी कर्ज था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। गुरुवार रात उसने कथित तौर पर खाने में जहर मिलाया और पत्नी-बेटियों को खाना खिलाया। खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य रोज की तरह अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। राहुल भी पत्नी के साथ पहली मंजिल के कमरे में सो गया। शुक्रवार सुबह वह उठा और पत्नी व बेटियों को देखने गया। उसे शक हुआ कि जहर देने के बाद भी वे जिंदा हैं। इसके बाद उसने घर के बाहर रखी करीब डेढ़ फीट की कंक्रीट की पटिया उठाई, जिसका वजन करीब 10 किलो बताया जा रहा है। राहुल ने पहले अपनी पत्नी पर हमला किया और फिर तीनों बेटियों के सिर और चेहरे पर कई बार वार किए।

पुलिस कर रही फरार आरोपी की तलाश

पुलिस के मुताबिक, चारों की हत्या करने के बाद राहुल ने कपड़े से खून साफ किया और खून से सने कपड़े बदल लिए। सुबह करीब 7 बजे उसने अपने 85 वर्षीय पिता लक्ष्मीनाथ झा के लिए चाय बनाई। पिता दूध लेकर लौटे थे। इसके बाद राहुल तैयार हुआ और पिता को घर से बाहर जाने के लिए कहा। पुलिस ने आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। उसका मोबाइल फोन भी जांच के दायरे में है। बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए राहुल ने अपना मोबाइल बंद कर घर पर ही छोड़ दिया और फरार हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए उसकी तलाश कर रही है।

पड़ोस और राहुल की भतीजी ने दी जानकारी

पड़ोस में रहने वाली सुशीला ने बताया कि सुबह करीब 9.36 बजे राहुल के पिता उन्हें घर के अंदर ले गए थे। वहां उन्होंने एक बेटी का शव बिस्तर पर देखा। उसके चेहरे पर गंभीर चोट थी और बिस्तर पर खून फैला हुआ था। इसके बाद उन्होंने बाहर आकर कॉलोनी के लोगों को घटना की जानकारी दी। राहुल की भतीजी सिमरन ने बताया कि उसने गुरुवार शाम गीता से फोन पर बात की थी। उस समय गीता सामान्य तरीके से हंसकर बात कर रही थीं। सिमरन के मुताबिक, राहुल ट्रेडिंग के साथ टाइल का काम भी करता था। अब पुलिस हत्या के पीछे कर्ज समेत दूसरे कारणों की भी जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Also read: रात को सोते समय पत्नी समेत तीनों बेटियों को दी खौफनाक मौत, फिर बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ कातिल पति

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: विदेश में छिपे गैंगस्टर की खैर नहीं, हरियाणा STF के रडार पर 12 नए अपराधी

Haryana News: हरियाण एसटीएफ ने विदेश में छिपे गैंगस्टर को टूढ़ निकालने का अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अब तक 27 गैंगस्टरों को विदेश से डिपोर्ट कर चुकी है। जिसमें से ज्यादातर को 2025 और 2026 में लाया गया।

Uttarakhand News: जमीन फर्जीवाड़े और शिक्षण संस्थानों की गड़बड़ी पर CM धामी सख्त, दिए कड़े निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड में जमीन फर्जीवाड़े के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि बड़े पैमाने पर कई जगह पर जमीन फर्जीवाड़े की शिकायतें आती हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन भी जगह पर लोगों की मेहनत की कमाई भू माफिया लूट रहे हैं और जमीन का फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast