Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan Nikay Chunav: भाजपा को अपने गढ़ में मिली करारी शिकस्त, वसुंधरा राजे के क्षेत्र में कांग्रेस की जीत

Rajasthan Nikay Chunav: भाजपा को अपने गढ़ में मिली करारी शिकस्त, वसुंधरा राजे के क्षेत्र में कांग्रेस की जीत

Rajasthan Local Body Elections: राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा को अपने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ यानी झालावड़ करारी हार का सामना करना पड़ा और कांग्रेस को जबरदस्त जीत मिली है।

झालावाड़ जिले की कुल आठ निकायों में से चार में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। झालावाड़ नगर परिषद में भाजपा का सफाया हो गया है और कांग्रेस ने लंबे समय के बाद झालावाड़ नगर परिषद पर जीत हासिल की है।

झालावाड़ नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा  

झालावाड़ नगर परिषद के 45 वार्डों के लिए घोषित परिणामों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कांग्रेस का बोर्ड बनाना लगभग साफ हो गया है। झालावाड़ नगर परिषद चुनाव में 29 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। भाजपा ने 13 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने दो सीटों को फतह किया है। जबकि एक सीट आम आदमी पार्टी को मिली है। बता दें कि झालावाड़ नगर परिषद पहले भाजपा के हाथों में था लेकिन, अब कांग्रेस ने अपने खेमें में कर लिया है।

वसुंधरा राजे के गढ़ में शिकस्त

राजस्थान का झालावाड़ और झालरापाटन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे सांसद दुष्यंत सिंह का अभेद्य किला माना जाता है। लेकिन इस बार कांग्रेस ने सेंध लगाई है। यह वसुंधरा राजे के लिए झटका माना जा रहा है। बता दें कि झालावाड़ नगर परिषद, झालावाड़-बारां लोकसभा सीट का हिस्सा है। यहां से वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह पाच बार के सांसद हैं। उनसे पहले वह खुद यहां से सांसद रह चुकी हैं। 

Also read: इस राज्य में लगने जा रहा रोजगार मेला, बिना लिखित परीक्षा के मिलेगा सीधी भर्ती का मौका; यहां देखें पूरी डिटेल्स

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ग्रामीण इलाकों को मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात, 3 जिलों में बनेंगे 4 नए सब हेल्थ सेंटर

Haryana News: हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में गुरुग्राम, जींद और महेंद्रगढ़ जिलों में चार नए उप-स्वास्थ्य केंद्र (सब हेल्थ सेंटर) बनाए जाएंगे। इन केंद्रों के निर्माण पर करीब 214.96 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इनका उद्देश्य ग्रामीण आबादी को घर के नजदीक ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Haryana News: बाल विवाह किया तो भुगतना होगा अंजाम! हरियाणा सरकार ने लागू किया सख्त कानून

Haryana News: हरियाणा में बाल विवाह की सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'आओ, मिलकर बनाएं बाल विवाह मुक्त भारत - बचपन खिलने दो, सपनों को उड़ने दो' के संदेश के साथ व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Haryana News: नरवाना सिविल अस्पताल होगा 100 बेड का, हरियाणा सरकार ने दी अपग्रेडेशन को मंजूरी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं का स्तर ऊंचा उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस उद्देश्य के तहत सरकार ने जींद जिले के नरवाना स्थित सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत अस्पताल की मौजूदा क्षमता को 50 बिस्तरों से बढ़ाकर 100 बिस्तरों का किया जाएगा, जिस पर कुल 106.0171 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast