Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan Mayor Election 2026: भाजपा के खाते में उदयपुर-पाली-अलवर, यहां देखें कांग्रेस का हाल

Rajasthan Mayor Election 2026: भाजपा के खाते में उदयपुर-पाली-अलवर, यहां देखें कांग्रेस का हाल

Rajasthan Mayor Elections: राजस्थान के निकाय चुनाव में भाजपा ने बड़े स्तर पर जीत हासिल की। 146 वार्डों में से, जहां परिणाम घोषित किए गए, भाजपा ने 78 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 53 सीटें मिलीं और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 15 वार्ड जीते। इसके बाद सबकी नजरें महापौर चुनाव पर है।  इन चुनावों के शुरुआती नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बना रखी है। उदयपुर, पाली और अलवर में भाजपा के प्रत्याशी आग निकल चुके हैं। तो वही, बीकानेर में कांग्रेस के अनिल कल्ला ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा जयपुर, जोधपुर और कोटा के चुनाव 25 सितंबर को होंगे।

बता दें, उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली और अजमेर में आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को को मेयर पद के लिए पार्षदों ने मतदान किया। इसके शुरुआती नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने 3 नगर निगमों पर कब्जा जमाया। इस दौरान कांग्रेस भी साथ खड़ी हुई है। 

Also read: 19 सीटें जीतीं, फिर भी मायावती नाराज, राजस्थान निकाय चुनाव पर बसपा प्रमुख का बड़ा बयान; बोली - बेहतर रिजल्ट आता, अगर...
 

पांच नगर निगमों के मेयर चुनाव के रिजल्ट

उदयपुर: भाजपा के पारस सिंघवी निर्विवाद रूप से मेयर चुने गए। 
पाली: भाजपा की नमिता बुबकिया ने जीत हासिल की।  निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से मिली सफलता ।
अलवर: BJP की सुमनलता अग्रवाल मेयर बनीं।
बीकानेर: कांग्रेस के अनिल कल्ला मेयर चुने गए। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नायब सैनी का AAP सरकार पर हमला, बोले- नशा बढ़ाने और जनता को गुमराह करने का एक्सपीरियंस हो गया

Punjab News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को जनता से किए गए वादों को पूरा न करने पर घेरते हुए कहा कि आप पार्टी ने पंजाब की जनता से नशा खत्म करने, युवाओं को रोजगार देने, किसानों की फसल खरीदने और महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन 5 साल होने के बाद भी इन्होंने वादे पूरे नहीं किए। आप पार्टी ने महिलाओं, किसानों, गरीबों के साथ धोखा किया, यह धोखेबाज सरकार है।

85 की उम्र में कमाल! पूर्व सैनिक लालचंद गोदारा ने पास की MA, हासिल किए 1200 में से 965 अंक

Haryana News: बेहतर समाज के लिए शिक्षा मुख्य अंग है और शिक्षा हासिल करने की कोई उम्र नहीं होती, यह तो बस एक उम्र का आंकड़ा है। इस बात को सिरसा के 85 वर्षीय पूर्व फौजी लाल चंद गोदारा ने सच साबित करके दिखाया है। एमए की डिग्री हासिल करने वाले लाल चंद के अनुसार जीवन में कोई भी मंजिल पाने के लिए शिक्षा रोशनी का काम करती है।

Uttarakhand News: मजबूत एम-पैक्स से मजबूत होंगे गांव, बनेगा समृद्ध उत्तराखंड- CM धामी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में सहकार भारती उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित लक्ष्मणराव इनामदार द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast